फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raghubir met the head of Gurdwara Sahib in police guard

Ambala News: पुलिस पहरे में रघुबीर को मिली गुरुद्वारा साहिब की प्रधानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Raghubir met the head of Gurdwara Sahib in police guard
अंबाला। रघुबीर सिंह पटवारी को श्री कलगीधर सिंह सभा दयालबाग गुरुद्वारा साहिब के प्रधान की जिम्मेदारी संगत ने सौंप दी है। प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कुरुक्षेत्र से आई विशेष टीम की अगुवाई में संपन्न हुई।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए गुरुद्वारा साहिब के आसपास 40 के करीब पुलिस के जवान तैनात रहे और गुरुद्वारे के आसपास बेरिगेड्स लगाए थे। दरअसल, पिछले चुनावों के दौरान कुछ सदस्यों में हाथापाई हो गई थी और फिर मामला शांत कराने के लिए पुलिस की मदद ली थी, लेकिन इस बार पहले ही पुलिस अधीक्षक से गुहार लगा दी थी कि माहौल न बिगड़े और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों।
विज्ञापन

93 सदस्यों ने किया था मत का इस्तेमाल
श्री कलगीधर सिंह सभा दयालबाग गुरुद्वारा साहिब में कुल 110 सदस्य हैं। रविवार को 93 सदस्यों ने ही मतदान में हिस्सा लिया। मतदान से पहले एचएसजीपीसी की तरफ से आए कुलदीप सिंह ने सभी को नियमों की जानकारी दी। इस दौरान दो नाम प्रधान पद के लिए सामने आए। इसमें तत्कालीन प्रधान कैप्टन मंजीत सिंह और रघुबीर सिंह पटवारी शामिल थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान गुरुद्वारा साहिब की मुहर लगी पर्ची सभी सदस्यों को दी। मतदाताओं ने पसंदीदा प्रधान का नाम पर्ची पर लिखा और इसे मतपेटी में डाला। लगभग एक घंटे तक यह प्रक्रिया चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मतदान की गिनती की गई। चुनाव कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि कुल 93 वोट प्रधान पद के लिए डाले गए। इसमें से एक वोट को खारिज कर दिया गया क्योंकि इसमें नाम को सही तरीके से नहीं लिखा गया था। इसलिए 92 वोटों की गिनती की गई। इसमें 47 वोट लेकर रघुबीर सिंह पटवारी प्रधान के चुनाव जीत गए। वहीं, 45 वोट के साथ तत्कालीन प्रधान कैप्टन मंजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि नई कमेटी का कार्यकाल दो साल को होगा।
जल्द गठित होगी नई कार्यकारिणी
नवनियुक्त प्रधान रघुबीर सिंह पटवारी ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन एक-दो दिन में कर दिया जाएगा ताकि गुरुद्वारा साहिब से जुड़े काम प्रभावित न हों। इसमें प्रबुद्ध और सूझवान लोगों को लिया जाएगा जोकि गुरु घर की निष्काम सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें।
वर्जन
गुरु घर की सेवा करना सबका दायित्व है। चुनाव तो आते-जाते रहते हैं। सबसे बड़ी बात है कि निष्काम होकर गुरु महाराज की सेवा में जुटे रहना। नवनियुक्त प्रधान इस सेवा को बखूबी निभाएंगे, अगर उन्हें सहयोग की जरूरत होगी तो वो हमेशा तैयार हैं।

कैप्टन मंजीत सिंह वडैच, पूर्व प्रधान।
प्रधानगी नहीं सेवा
ये चुनाव गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर नहीं बल्कि सेवा के लिए हुए हैं और जो सेवा व जिम्मेदारी संगत ने उन्हें सौंपी है, वो पूरी लग्न व ईमानदारी से निभाएंगे। इसमें पूर्व प्रधान का भी सहयोग लिया जाएगा।
रघुबीर सिंह पटवारी, प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed