फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   QR code on water vending machines will stop illegal collection

Ambala News: वाटर वेंडिंग मशीन पर क्यू आर कोड से रुकेगी अवैध वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
QR code on water vending machines will stop illegal collection
रेलवे स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन पर लगाए गए क्यू आर कोड। संवाद
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। वाटर वेंडिंग मशीन पर तैनात कर्मचारी अब अवैध वसूली नहीं कर पाएंगे। खुले पैसे के चक्कर में अब यात्रियों को परेशानी होने की भी जरूरत नहीं होगी। उनकी इस समस्या का समाधान क्यू आर कोड करेेगा।
इसकी मदद से यात्री एक लीटर पानी के लिए रेलवे की ओर से निर्धारित आठ रुपये का भुगतान कर सकेंगे। यह व्यवस्था रेलवे बोर्ड के सदस्य की ओर से की गई जांच के बाद अंबाला मंडल के वाणिज्य विभाग ने बनाई है और यात्रियों को निर्धारित दर पर वाटर वेंडिंग मशीन से पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

दरअसल वीरवार को रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य टूरिज्म एंड कैटरिंग अमित वरदान ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। विशेषकर उन्होंने खानपान स्टाल, भोजनालय, शताब्दी किचन सहित जब वाटर वेंडिंग मशीन पर जाकर जांच की तो उन्हें वहां एक यात्री मिला जोकि पानी की एक लीटर बोतल खरीद कर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के सदस्य ने जब यात्री से एक लीटर पानी के रेट पूछे तो यात्री ने बताया कि उसने 10 रुपये दिए हैं जबकि पानी की बोतल आठ रुपये की थी। जब इस संबंध में मशीन पर तैनात कर्मचारी से बात की गई तो उसने बताया कि उसने आठ रुपये ही यात्री से मांगे थे, लेकिन खुले पैसे न होने के कारण वो 10 रुपये देकर चला गया, हालांकि बाद में यात्री से भी इसकी पुष्टि की गई। फिर भी रेलवे बोर्ड सदस्य के साथ मौजूद स्टाफ ने इस मामले को अपनी डायरी में दर्ज कर लिया था ताकि नियमानुसार जो भी जुर्माने आदि की कार्रवाई बनती है वो की जा सके।
वाटर वेंडिंग मशीन पर पानी के रेट
उत्तर रेलवे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है और ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी 50 हजार से अधिक है। गर्मी के दिनों में रेलवे स्टेशन पर पानी की खपत काफी बढ़ जाती है, ऐसे में कई बार रेल नीर की भी कमी हो जाती है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर लगी वाटर वेंडिंग मशीन यात्रियों का सहारा बनती हैं। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 6 वाटरर वेंडिंग मशीन लगाई गई है जोकि प्रत्येक प्लेटफार्म पर दो लगी हुई हैं। यात्रियों को 3 रुपये में 300 एमएल पानी, 5 रुपये में 500 एमएल पानी, 8 रुपये में 1 लीटर पानी, 12 में 2 लीटर और 25 रुपये में यात्रियों को 5 लीटर शुद्ध पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं यात्री अगर मशीन से अपनी बोतल या बर्तन में पानी भरता है तो उसने कम पैसे देने होंगे। इसकी जानकारी मशीन पर भी चस्पाई गई है।

वर्जन
वाटर वेंडिंग मशीनों पर ओवर चार्जिंग को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थी। यह मामला वीरवार को निरीक्षण के दौरान भी सामने आया था। इसलिए इस पर लगाम लगाने के मकसद से अब वाटर वेंडिंग मशीनों पर क्यू आर कोड की सुविधा शुरु की गई है। अगर इसके बाद भी मशीन पर तैनात कर्मचारी अधिक पैसे लेता है तो स्टेशन मास्टर सहित रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed