फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Purse stolen from the pocket of the passenger boarding the train, the accused caught from the spot

ट्रेन में सवार हो रहे यात्री की जेब से पर्स चोरी, मौके से पकड़ा आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Purse stolen from the pocket of the passenger boarding the train, the accused caught from the spot
रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हो रहे कच्चा बाजार निवासी ललित कुमार की जेब से पर्स चोरी हो गया। ललित ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा तो एक युवक मौके से भागता नजर आया। ललित ने पीछा करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मचारी ने पीछा कर चोर को पकड़ लिया। चोर से पूछताछ करने और उसकी जांच करने के बाद पर्स बरामद हो गया। चोर की पहचान 20 वर्षीय सुजीत कुमार निवासी बिहार के तौर पर हुई।
विज्ञापन

ललित ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। मंगलवार को वह निजी कार्य के लिए बराड़ा जा रहा था। उसने ट्रेन की टिकट ली और प्लेटफार्म 2/3 पर खड़ा हो गया। ट्रेन लगभग 5.35 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। इस दौरान काफी भीड़ थी। जैसे ही वह ट्रेन में सवार हुआ तो अचानक किसी ने पीछे से उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 1370 रुपये और आधार कार्ड था। जीआरपी ने सुजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed