फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Purse snatching in AC coach of Hemkund Express

हेमकुंड एक्सप्रेस के एसी कोच में पर्स स्नेचिंग, एक पकड़ा दूसरा फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Purse snatching in AC coach of Hemkund Express
चलती ट्रेन में पर्स स्नेचिंग हो गई और वो भी एसी कोच में। सतर्क सुरक्षा कर्मचारियों, टीटीई और यात्रियों ने चोर को पकड़ लिया, लेकिन पकड़े जाने से पहले आरोपी ने छीने गए पर्स को अपने दूसरे साथी की तरफ फेंक दिया, जोकि रेलवे यार्ड से पर्स सहित फरार हो गया। ट्रेन के अंबाला पहुंचने पर पकड़े गए आरोपी को कागजी कार्रवाई के बाद सहारनपुर जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04609 ऋषिकेश-कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस रोजाना की तरह बुधवार शाम 5.20 पर रवाना हुई। ट्रेन लगभग 3 घंटे बाद रात लगभग 8 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन जैसे ही सहारनपुर रेलवे यार्ड में पहुंची तो कोच नंबर ए-1 की सीट नंबर 31 और 33 पर बैठी महिलाओं ने शोर मचा दिया कि चोर ने उनका पर्स छीन लिया और भाग रहा है। वारदात करने वाले चोर को कड़ी मशक्कत के बाद कोच में ही पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान चोर ने पर्स को अपने दूसरे साथी की तरफ फेंक दिया। ट्रेन यार्ड में पहुंच चुकी थी। इस कारण चलती ट्रेन से उतरना मुश्किल हो गया। मामले की सूचना कंट्रोल रूम की तरफ से छावनी जंक्शन पर मौजूद आरपीएफ व जीआरपी को दी गई। ट्रेन रात लगभग 10 बजे प्लेटफार्म 3 पर आई थी। ट्रेन के आने से पहले ही सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गई। यहां आरोपी को सुरक्षा कर्मचारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपी चोर की पहचान सहारनपुर निवासी सन्नी पहाड़ी के रूप में हुई है, उसने प्राथमिक पूछताछ में अपने साथी का नाम नहीं बताया। पर्स में कुछ नकदी व जरूरी कागजात थे। आरोपी को करीब साढ़े 10 बजे सहारनपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर जीआरपी करेगी कार्रवाई
घटना सहारनपुर रेलवे यार्ड में हुई थी। सहारनपुर जीआरपी व ट्रेन में मौजूद स्टॉफ ने एक चोर को पकड़ लिया था। ट्रेन चल पड़ी थी, इसलिए ट्रेन स्टाफ की तरफ से मदद के लिए सूचना दी गई। जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और चोर को काबू किया। मामला सहारनपुर जीआरपी थाना क्षेत्र में हुआ है, इसलिए एफआईआर भी सहारनपुर में ही लिखी जाएगी। कागजी कार्रवाई के बाद स्नेचर को सहारनपुर जीआरपी के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विलायती राम, प्रभारी जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed