फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Purchase started, lifting is not happening, market jam

Ambala News: खरीद शुरू, नहीं हो रहा उठान, मंडी जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Purchase started, lifting is not happening, market jam
अंबाला सिटी। जिले की मंडियों में वीरवार को खरीद शुरू हो गई। देर शाम तक यह खरीद जारी रही। अप्रैल महीने के 12 दिन बीतने के बाद खरीद शुरू हुई है। इसके चलते मंडी फुल हो गई है। गेहूं मंडी की सड़कों तक पहुंच गया है। गेहूं की कई ट्रॉलियां बीच में ही फंस गई हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह सिटी के नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय के बाहर किसान धरने पर बैठे थे, सरकार द्वारा ई-ऑक्शन पोर्टल पर संशोधन के बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। प्रदेश सरकार वैल्यू कट का पैसा वहन करेगी। इस दौरान एसडीएम सिटी दर्शन कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का जाएजा लिया।
विज्ञापन



आवक 876510 क्विंटल, खरीद हुई 277720 क्विंटल
जिले में 14 मंडियों में अभी तक 876 510 क्विंटल गेंहू की आवक हो चुकी हैं। इसमें से वीरवार को 2 77720 क्विंटल की खरीद हुई। अभी तक कुल 5 22 380 क्विंटल की खरीद हो चुकी है, लेकिन लिफ्टिंग शुरू नहीं हुई। वहीं, मंडी में बारदाना पहुंच रहा है, मगर इस बार लेबर 60 प्रतिशत ही आने से दिक्कत बढ़ी है। जिससे कई आढ़तियों को लेबर नहीं मिल रही।व्यव
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी में व्यवस्थाएं ठीक न होने हो रही परेशानी
गांव दौदपुर के किसान बलकार सिंह ने बताया कि वह पांच दिन पहले गेहूं लेकर आए थे, वीरवार दोपहर तक भी उनकी गेहूं नहीं बिकी। वहीं, मंडी में कई दिन से किसान अपनी फसल लेकर बैठे हैं। किसानों को मंडी में रहने व खाने-पीने में परेशानी आ रही है। आढ़ती भारत भूषण अग्रवाल ने बताया कि मंडी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। कई लाइटें बंद पड़ी हैं। अबकी बार लेबर की भी कमी है। इसी तरह सिटी नई अनाज मंडी की बात करें तो यहां मंडी के गेट से अंदर तक गेहूं भरी पड़ी है। अभी तक गेहूं का उठान नहीं किया गया। जिससे मंडी में गेहूं लेकर आ रहे किसानों को गेहूं गिराने के लिए जगह नहीं मिल रही।

कोट
जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। जल्द ही उठान भी शुरू होगा। - जितेश गोयल डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed