फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Protein energy dense nutrition kit for TB patients soon

Ambala News: टीबी मरीजों को प्रोटीन ऊर्जा सघन पोषण किट जल्द

Sun, 29 Dec 2024 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Protein energy dense nutrition kit for TB patients soon
अंबाला सिटी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके चलते अब सरकार भी नई पहले शुरू करने जा रही है। इसमें प्रदेश में 18.5 से कम बीएमआई वाले टीबी के मरीजों को प्रोटीन ऊर्जा सघन पोषण किट दी जाएंगी।
विज्ञापन

इस किट की मदद से टीबी मरीजों को ठीक होने में मदद मिलेगी। इसके लिए निदेशालय ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। फिलहाल किट में मिलने वाली खाद्य सामग्री को निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले भेजेंगे अपनी रिपोर्ट
योजना के लिए प्रदेश के सभी जिलों से मरीजों की रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके आधार पर ही किट का वितरण निर्धारित किया जाएगा। अंबाला में तीन हजार टीबी के मरीज हैं। जिनमें से 2246 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश भर में टीबी के कुल 84 हजार मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार एक व्यक्ति का औसत बॉडी मास इंडेक्स बीएमआई 18.5 से लेकर 23 के बीच में होना चाहिए। 18.5 से कम वाले व्यक्ति को कुपोषित माना जाता है। टीबी से ग्रस्त मरीज अगर कुपोषित होत है तो उसका उपचार काफी मुश्किल हो जाता है।
निक्षय अभियान भी जारी
सरकार के निर्देशों पर टीबी मुक्त अभियान के तहत 100 दिनों तक निक्षय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण स्तर पर जाकर लोगाें की जांच करेंगी और जिन मरीजों में टीबी के लक्षण मिलेंगे उन्हें तुरंत ही उपचार के लिए भेजा जा रहा है। जिला अंबाला के लगभग 400 गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

वर्जन
पूरे प्रदेश भर में कुपोषित मरीजों के लिए पोषण किट देने की तैयारी जारी है। पोषण युक्त भोजन टीबी मरीज को जल्दी स्वस्थ करने में सहायक होता है। इसलिए यह योजना शुरू की जाएगी।
-डॉ. हितेश वर्मा, राज्य टीबी अधिकारी स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed