फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Proposal for hockey astroturf at Gandhi Maidan postponed

Ambala News: गांधी मैदान में हॉकी एस्ट्रोटर्फ का प्रस्ताव स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Proposal for hockey astroturf at Gandhi Maidan postponed
अंबाला। हाकी खेल के प्रेमियों को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ेगा। नगर परिषद ने गांधी मैदान में हॉकी के लिए बिछाए जाने वाले एस्ट्रोटर्फ का प्रस्ताव स्थगित कर दिया है। ऐसे में अब यहां खेल का मैदान बनने की योजनाएं खत्म हो गई हैं। नगर परिषद ने तर्क दिया है कि अंबाला छावनी में कार्यक्रमों के लिए अब कोई भी खाली जगह नहीं बची है। इसलिए गांधी मैदान को इन कार्यक्रमों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

यह हो सकता है विकल्प
हालांकि रामबाग रोड पर दशहरा ग्राउंड कार्यक्रमों के लिए एक विकल्प बन सकता है क्योंकि यहां जगह गांधी मैदान के मुकाबले खाली जगह अधिक है। यहां ग्राउंड में चारों तरफ चारदीवारी भी की गई है। इसके अलावा यहां वाहनों की पार्किंग के लिए भी काफी जगह है।
विज्ञापन

साइकिल ट्रैक के पास लगेंगी फैंसी लाइटें

गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर भी नगर परिषद ने योजना तैयार की है। इसके तहत ट्रैक के पास फल-फूलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा ट्रैक की सुंदरता को लेकर भी फैंसी लाइट्स लगाई जाएंगी। लगभग 50 फैंसी लाइट्स लगाने की योजना नगर परिषद ने तैयार की है। जल्द इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने दिए मैदान दुरुस्त रखने के निर्देश
धार्मिक संस्थानों, एसोसिएशनाें व अन्य कार्यक्रम करने वाले आयोजकों की तरफ से कैबिनेट मंत्री को गुहार लगाई गई थी कि गांधी मैदान के अंदर का हिस्सा खाली रखा जाए और यहां किसी प्रकार का कोई निर्माण न किया जाए, क्योंकि गांधी मैदान के आसपास और हाइवे के पास अब कोई भी ऐसी खाली जगह नहीं बची है, जहां कार्यक्रम करवाए जा सकें। इसलिए कैबिनेट मंत्री ने लोगों की परेशानी को देखते हुए साइकिल ट्रैक के साथ खाली जगह को समतल करवाकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पानी की निकासी के लिए भी प्रबंध करने को कहा गया है।
अभी हैं ये हालात
नगर परिषद ने बेशक गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक का निर्माण करवा दिया है। लेकिन मौजूदा समय में साइकिल ट्रैक के साथ पड़ी खाली जगह पर जलभराव है और मैदान की हालत भी काफी खस्ता है। लोग मैदान के नजदीक ही झुग्गी-झौपड़ी बनाकर रह रहे हैं। हालांकि सुरक्षा को लेकर नप ने मैदान की चारदीवारी करवाकर गेट लगा दिए हैं।

गांधी मैदान में लगातार धार्मिक कार्यक्रम सहित अन्य आयोजन होते रहते हैं। इसलिए मैदान में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ की योजना को अभी लंबित कर दिया गया है। इसके लिए अन्य जगह की तलाश की जा रही है ताकि खेल प्रेमियों को सुविधा मिल सके। वहीं मैदान की व्यवस्थाओं को भी जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed