फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Property tax ID is being corrected, target is to verify 46 thousand IDs

Ambala News: संपत्ति कर आईडी की जा रही दुरुस्त, 46 हजार आईडी को सत्यापित करने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Property tax ID is being corrected, target is to verify 46 thousand IDs
नगर निगम के कर्मचारी फील्ड में संप​त्ति कर आईडी को दुरुस्त करते हुए। निगम
अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से फील्ड में उतारे गए कर्मचारियों ने रविवार को भी संपत्ति कर आईडी को दुरुस्त करने का कार्य किया। टीम सदस्य सुबह से शाम तक अलग-अलग वार्ड के क्षेत्र में पहुंचे। शनिवार को पोर्टल नहीं चलने से आईडी दुरुस्त करने का कार्य प्रभावित रहा, वहीं रविवार को पोर्टल चलने पर कार्य चल सका। फील्ड में कार्य कर रहे कर्मचारियों के सामने भी दिक्कत आई। कई लोग ओटीपी देने में भी आनाकानी करते रहे। निगम की ओर से लगाए गए कर्मचारी घर-घर पहुंचे। निगम की ओर से 44 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन


20 वार्डों में 46 हजार से ज्यादा आईडी को किया जाना है दुरुस्त
निगम की ओर से लगाए कर्मचारी घर-घर जाकर आईडी को सत्यापित कर रहे हैं। फील्ड में निगम की ओर से 44 कर्मचारी लगाए गए हैं। शहर के सभी 20 वार्डों में करीब 46 हजार आईडी को सत्यापित किया जाना है। एक कर्मचारी करीब 1 हजार आईडी को सत्यापित करेगा। आईडी को सत्यापित करने के लिए निगम की ओर से टीम को दोबारा घर-घर भेजा जा रहा है। पहले भी निगम ने शिविर व अभियान चलाकर आईडी को दुरुस्त किया था। शहर में कुल 1 लाख 23 हजार आईडी में से 35 हजार आईडी ही सत्यापित हो सकी हैं।
विज्ञापन



निगम का धीमी गति से चल रहा कार्य
शहर में 2021 में संपत्ति कर आईडी को लेकर सर्वे हुआ था। इस सर्वे में शहर के लोगों की आईडी में गलती की गई। किसी की आईडी में नाम ही नहीं लिखा तो किसी की आईडी में मालिक का नाम गलत लिख दिया। यही नहीं किसी की आईडी में मोबाइल नंबर, पता, वर्गगज सहित अन्य कई तरह की गलती कर दी गई। अब इन गलती को ठीक करवाने के लिए लोग निगम के धक्के खा रहे हैं। आईडी में वर्गगज गलत होने से लोगों का टैक्स भी कम या ज्यादा आ रहा है। निगम संपत्ति कर आईडी सत्यापित कर आईडी को दुरुस्त तो कर रहा है, लेकिन यह प्रक्रिया काफी धीमी है। इस वजह से काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम क्षेत्र में पड़ने वाली सभी संपत्ति धारकों की संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए टीम बनाई गई हैं।
- पुनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed