{"_id":"6595b2b239c1c025770730e5","slug":"property-dealer-captured-the-land-of-retired-wing-commander-and-sold-it-case-against-two-ambala-news-c-36-1-amb1002-16347-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेवानिवृत्त विंग कमांडर की जमीन पर कब्जा कर प्रॉपर्टी डीलर ने बेचा, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेवानिवृत्त विंग कमांडर की जमीन पर कब्जा कर प्रॉपर्टी डीलर ने बेचा, दो पर केस
विज्ञापन
अंबाला। सेवानिवृत्त विंग कमांडर की जमीन पर कब्जा कर प्रॉपर्टी डीलर द्वारा बेचने के मामले में पंजोखरा थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सहित एक अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई विंग कमांडर सुखपाल सिंह की शिकायत पर हुई है। उनका आरोप है कि एबी प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र पाल छिंदा द्वारा भूमि पर नाजायज रूप से कब्जा किया गया और बेच दिया। उसके साथ हरप्रीत सिंह मान भी शामिल है। इस संबंध में विंग कमांडर ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत सौंपकर कब्जा दिलवाने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता विंग कमांडर सुखपाल सिंह ने बताया कि वह उत्तरप्रदेश गाजियाबाद के मोहन नगर गुलमोहर ग्रीनस का निवासी है। 2006 से 2008 के बीच छावनी एयरफोर्स स्टेशन में उसकी नियुक्ति थी। उस दौरान डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-डी में प्लॉट नंबर 119 (542 गज) खरीदा था। यह शहर के बलदेव नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमृतपाल से खरीदा था। जिसका फुल एंड फाइनल रसीद उसी समय अमृतपाल से ले ली थी। उस प्लाॅट की पावर ऑफ अटार्नी में वह 30 अगस्त 2008 द्वारा सब रजिस्ट्रार द्वारा वह मालिक है।
छावनी की डिफेंस कॉलोनी निवासी एवी प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र पाल छिंदा ने उसकी जमीन पर एक जुलाई 2023 को नाजायज तौर पर कब्जा कर लिया। इसको लेकर पांच जुलाई 2023 को उसने एसपी अंबाला को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी ने इस प्लाॅट के अन्य प्रमाणपत्र लगाकर उसकी भूमि को बेच दिया। प्लाॅट के सभी वैध कागजात उसके पास मौजूद हैं। वह भारतीय वायुसेना में 38 साल से सेवाएं दे रहा है। पीड़ित ने शिकायत में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व जमीन पर कब्जा दिलवाने की मांग की। पीड़ित ने बताया कि उसने छह नवंबर 2023 को शिकायत दी थी। उसके बाद 17 नवंबर 2023 को एसपी के पास से जांच एएसपी अंबाला के पास पहुंची। वहां से पंजोखरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।