{"_id":"62cc82acc3b1d1210b2dd91b","slug":"projects-completed-some-will-get-gifts-soon-ambala-news-knl114350672","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाएं पूरी, कुछ की जल्द मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाएं पूरी, कुछ की जल्द मिलेगी सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। शहर की सूरत लगातार बदल रही है। शहर में बहुत सी परियोजनाओं पर काम चल रहा है तो बहुत सी परियोजनाएं सिरे चढ़ चुकी हैं। लोगों को उन परियोजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। इसमें मुख्य रूप से महिला पुलिस थाना और कृषि भवन शामिल हैं। नए भवनों का निर्माण होने से अधिकारियों व कर्मचारियों को सुविधा हो रही है।
वहीं, काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा शहर में नवरंग राय तालाब, सिविल अस्पताल तीन सौ बेड, लघु सचिवालय, महावीर पार्क व अन्य कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, जंडली अंडर पास, सौ बेड का टीबी अस्पताल, अंबाला से गुजर रही फ्रेड कॉरिडोर की लाइन, बस स्टैंड पर मल्टी लेवल पार्किंग, नगर निगम के स्थान पर मल्टी लेवल पार्किंग आदि प्रोजेक्ट टाइमलाइन में हैं। इनमें से कुछ पर काम शुरू हो चुका है तो कुछ की कागजी कार्रवाई जारी है। इन परियोजनाओं की सौगात मिलने का जिले वासियों को इंतजार है।
नया कृषि कार्यालय
60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए कृषि कार्यालय भवन की सौगात लोगों को मिल चुकी है। यहां पर कृषि से जुड़े कई बड़े कार्यालय शामिल हैं। जहां किसानों को सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
महिला थाना
करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए महिला थाना के नए भवन की सौगात जिले वासियों को मिल चुकी है। नया भवन मिलने के बाद से कर्मचारियों और अधिकारियों को काफी राहत मिली है और क्वार्टर का निर्माण पूरा हो चुका है।
हुडा कार्यालय
हुडा कार्यालय का कार्य पूरा हो चुका है। भवन के अंदर के कुछ अधूरे कार्य पूरे होते ही हुडा के सभी विभाग यहां शिफ्ट हो जाएंगे।
मिलेंगी ये सौगातें
अंबाला में नवरंग राय तालाब और महावीर पार्क का कार्य चल रहा है। देरी से चल रहे इस कार्य की इस साल में सौगात मिलने की उम्मीद है।
शहर में अपडेट हो रहे नागरिक अस्पताल की सौगात जल्द ही मिल सकती है। इसका कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। नवंबर माह से पहले इसके पूरा होने की उम्मीद है।
बाल भवन और लघु सचिवालय का कार्य धीमी गति से चल रहा है, परंतु उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत तक इसकी सौगात मिल जाएगी।
अंबाला में तेजी के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रत्येक परियोजना पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा अपने स्तर पर शिक्षा सुधार के लिए और बच्चों के मार्गदर्शन के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसका लाभ बच्चों को मिल रहा है। अंबाला के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- विक्रम सिंह, उपायुक्त, अंबाला।
अंबाला तेजी के साथ विकास के रास्ते पर चल रहा है। प्रतिदिन कहीं न कहीं परियोजनाओं का उद्घाटन होता है। प्रयास है कि अंबाला की जनता को सभी सुविधाएं मिले। अभी कुछ परियोजनाओं की रफ्तार चाहे धीमी है, परंतु जल्द ही काम पूरे होंगे। वहीं, बहुत सी परियोजनाओं को जल्द ही कागज से हकीकत में जमीन पर उतारा जाएगा।
- असीम गोयल, विधायक, अंबाला सिटी।