फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Projects closed in the city will gain momentum

Ambala News: शहर में बंद परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Projects closed in the city will gain momentum
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर में लंबे समय से रुके पड़े विकास कार्यों को दोबारा रफ्तार मिल सकती है। बार-बार बजट रिवाइज होने से इन प्रोजेक्ट को सरकार ने रोक दिया था। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल नगर निगम आयुक्त अंबाला डॉ. संगीता तेतरवाल के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के बजट मंजूरी के बाद इन प्रोजेक्ट को निगम पूरा करवाएगा।
ये प्रोजेक्ट शहर के मुख्य प्रोजेक्ट हैं। इनमें बाल भवन, नौरंगराय तालाब, महावीर पार्क, जड़ौत रोड, सिंघावाला में बरात घर व छावनी में दमकल विभाग भवन है। शहर में इन प्रोजेक्ट को लेकर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. बनवारी लाल निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन

महावीर पार्क तालाब में उगी घास
महावीर पार्क में सड़क की तरफ बाहर बनाई गई सीमेंट की जालीदार दीवार टूटी पड़ी है। इस जालीदार दीवार में अंदर जाकर लोग शौचालय कर रहे हैं। यहां गंदगी फैली हुई है। पार्क के अंदर झाड़ियां और तालाब में बड़ी-बड़ी घास उग गई है। वहीं श्मशान घाट की तरफ बनाई गई निगम की चहारदीवारी से ग्रिल भी कई जगहों से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौरंगराय तालाब में गंदगी का आलम
यहां सिर्फ भगवान वामन द्वादशी मेले पर ही निगम सफाई कराता है। अभी यहां तालाब में गंदगी जमा है। हर तरफ लिफाफे पड़े हैं। यहां भी सड़क की तरफ सीमेंट की जालीदार दीवार बनाई गई, मगर लोगों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया और तोड़ दिया है। बीते दिनों मेले के उपलक्ष्य में यहां सफाई की गई थी, अब यहां बुरी स्थिति है।
बाल भवन का कार्य भी पड़ा अधूरा
इस प्रोजेक्ट का कार्य भी काफी समय से अधूरा पड़ा है। बाल भवन की बिल्डिंग का कुछ हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। हालांकि इसका प्लास्तर अभी कार्य बंद होने से अधूरा पड़ा है। इस भवन के साथ ही कार्य अधूरा पड़ा है। सिर्फ सरिया डालकर ही कार्य बीच में छोड़ा गया है। यहां भी बड़ी-बड़ी घास उग चुकी है पर कोई ध्यान नहीं दे रहा।


शहर के बंद पड़े प्रोजेक्ट बाल भवन, नौरंगराय तालाब, महावीर पार्क, जड़ौत रोड, सिंघावाला में बरात घर, छावनी में दमकल विभाग भवन को लेकर मुख्यमंत्री ने बुधवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में बजट को मंजूरी मिल सकती है। बजट मंजूर होते ही इन प्रोजेक्ट का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-डॉ. संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed