फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Procession taken out in temple building

Ambala News: मंदिर भवन में निकाली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in temple building
अंबाला सिटी। शहर के एसए जैन कालेज रोड स्थित श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर ट्रस्ट की ओर से महाकाली जी के सौम्य रूप श्री राजराजेश्वरी दुखभंजनी माता की स्थापना की गई। इस मौके पर मंदिर के आचार्य पं. पंकज वशिष्ठ ने बताया कि माता जी की स्थापना से पूर्व शहर के विभिन्न कॉलोनियों से माता जी के भव्य सुंदर स्वरूप की एक शोभायात्रा निकाली थी।
विज्ञापन

इसमें मां भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। यह शोभायात्रा शनिवार को दोपहर दो बजे श्रीराम ऋषि गुप्ता गोकुलधाम जैन कॉलेज रोड गीता मंदिर के सामने से विधिवत प्रारंभ की गई थी, जोकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा करते हुए मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर पहुंची। जहां पर पंडितों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण कर माता को मंदिर भवन में स्थान दिया गया। इसी उपलक्ष्य में मंदिर भवन में देव वाद्य यंत्रों का शुद्धीकरण पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं अयोध्या में होने वाले श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में 108 श्री सुंदरकांड जी के पाठ किए गए।
विज्ञापन

इसमें संत महात्माओं ने विधिवत भक्तों से पाठ करवाया। इस मौके पर मंदिर भवन ट्रस्ट की ओर से आचार्या पं. पंकज वशिष्ठ द्वारा माता की लाल रंगी की चुनरियों से सभी मां भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में एक मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें डॉक्टर अभिषेक मित्तल, डॉ. निधि जैन, डॉ. आदित्य शर्मा सहित उनकी टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर भवन में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं दोपहर तीन बजे श्री सुंदरकांड जी का पाठ आरंभ करने पश्चात शाम साढ़े पांच बजे माता की विशेष महाआरती की गई। जिसमें सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed