फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Problems are solved by following the teachings of Gita

गीता के उपदेशों को धारण करने से होता है समस्याओं का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Problems are solved by following the teachings of Gita
सिटी के सेक्टर नौ के हॉउसिंग बोर्ड स्थित श्री वृंदावन भक्तिधाम में गीता जयन्ती महोत्सव के दौरान ? - फोटो : Ambala
सेक्टर नौ के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री वृंदावन भक्ति धाम में गीता जयंती महोत्सव डॉ. स्वामी अनुभवानंद गिरी महाराज की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर गीता देवी महाराज ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में सभी समस्याओं का समाधान निहित है, इसलिए सभी को अपने जीवन में गीता के उपदेशों को अवश्य धारण करना चाहिए। उन्होंने भजन हमको है प्यारी हमारी यह गीता, श्रीमुख से गाई, मुरारी ये गीता तो सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अनंत प्रेम मंदिर की परमाध्यक्ष गीता देवी महाराज व श्री कबीर जन कल्याण सेवा आश्रम के आचार्य सनातन चैतन्य महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मंत्रोच्चरण पंडित तिलक राज शर्मा और संजय शर्मा ने किया। सनातन चैतन्य महाराज ने कहा कि गीता एक पवित्र पुस्तक ही नहीं जीवन जीने की कला व मानव को संपूर्णता की ओर ले जाने की मार्ग दर्शिका है। डॉ. स्वामी अनुभवानंद गिरी महाराज ने कहा कि गीता वेदों का सार है, उपनिषद् और उपनिषदों का सार है। इसलिए श्रीमद्भगवद गीता सभी ग्रंथों में श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि भगवान के मुखारविंद से प्रकट होने के कारण ही इस ग्रंथ की जयंती मनाई जाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर शशि नंदरा, सुरेंद्र सूद व अशोक गर्ग जिन्हें संपूर्ण गीता कंठस्थ थी, उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान शशि नांदरा एंड पार्टी की भजन मंडली द्वारा गाए भजनों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। मंच का संचालन भारत भूषण सहगल की ओर से किया गया। गीता महोत्सव कार्यक्रम के दौरान श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दो वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्गों ने भाग लिया। लगभग 80 बच्चों सहित अन्य भक्तों ने गीता जी के अनेक अध्यायों से स्मरण किए गए श्लोकों का उच्चारण किया, उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पंडित सुरेश ओझा, ईशान शर्मा, सुरजीत नागपाल, रमेश शर्मा आदि ने सेवाएं प्रदान की।

सिटी के सेक्टर नौ के हॉउसिंग बोर्ड स्थित श्री वृंदावन भक्तिधाम में गीता जयन्ती महोत्सव में उपस्?

सिटी के सेक्टर नौ के हॉउसिंग बोर्ड स्थित श्री वृंदावन भक्तिधाम में गीता जयन्ती महोत्सव में उपस्?- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed