फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Problem in Edusat network, students will study on other apps till 22nd

Ambala News: एजुसेट नेटवर्क में दिक्कत, 22 तक दूसरे एप पर पढ़ेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Problem in Edusat network, students will study on other apps till 22nd
- शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, तकनीकी कारणों का दिया हवाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा एजुसेट नेटवर्क में दिक्कत के कारण इस सप्ताह विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने एजुसेट पर प्रसारित होने वाले शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 22 फरवरी तक एजुसेट पर शैक्षणिक कार्यक्रम प्रसारित नहीं किए जाएंगे। सचिव-सह-सीईओ, हरियाणा एजुसेट नेटवर्क की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जब तक तकनीकी खामी दूर नहीं होती, तब तक छात्र पीएम ई-विद्या एप पर स्कूल के समय के दौरान कार्यक्रमों का प्रसारण देख सकेंगे।
छात्र और शिक्षक वेबसाइट और विभाग के चैनल के माध्यम से भी शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। इसका सीधा असर कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों पर पड़ेगा। निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया है ताकि वे जमीनी स्तर पर शिक्षकों और छात्रों तक यह जानकारी साझा कर सकें। विभाग ने आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



शिक्षा निदेशालय से मिले निर्देशों की जानकारी स्कूल स्तर पर दे दी गई है। शिक्षकों को हिदायत दी गई है कि वो दूसरे एप के माध्यम से बच्चों को ज्ञान दें ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed