फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prisoner refusing to go to production tore the uniform of deputy jailer, case registered

पेशी पर जाने से मना कर रहे बंदी ने डिप्टी जेलर की वर्दी फाड़ी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Prisoner refusing to go to production tore the uniform of deputy jailer, case registered
अंबाला सिटी। पेशी पर जाने से मना कर रहे बंदी ने जेल उपाधीक्षक से गाली-गलौज और बदतमीजी की। तैश में आकर उनकी वर्दी भी फाड़ दी। अचानक हुई घटना से जेल प्रशासन हक्का-बक्का रह गया। डिप्टी जेलर राजीव कुमार ने शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। बलदेवनगर थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार मोहाली के अजीत नगर, गांव कंसाल का कवि बिष्ट जेल में बंद है। कोर्ट में चल रहे बंदी अधिनियम के केस में उसकी पेशी थी। उसे डियोडी में बुलाया गया। कवि ने पेशी पर जाने से मना कर दिया। वार्डर राजपाल ने इस बारे में डिप्टी जेलर संजय बागड़ को बताया। संजय बांगड़ ने वहां आकर उसे पेशी पर जाने के लिए कहा तो उसने जोर से चिल्लाकर कहा कि मैं पेशी पर नहीं जाऊंगा। शोर सुनकर दूसरे अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर आ गए। सभी ने समझाया तो भी वह जिद पर अड़ा रहा कि किसी हालत में पेशी पर नहीं जाएगा। गार्द में तैनात मुलाजिम बंदी को लेकर डिप्टी जेलर के कमरे में आ गए। उसने वहां भी अधिकारी के साथ बदसलूकी व गाली-गलौज किया। इतना ही नहीं तैश में आकर संजय बांगड़ के पास जाकर उनकी वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। बंदी की इस हरकत के बारे में अदालत को भी लिखा गया है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह के अनुसार जेल अधिकारी से बदसलूकी और वर्दी फाड़ने की घटना में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed