सेंट्रल जेल के बैरक में भिड़े दो बंदी, घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सेंट्रल जेल की एक बैरक में सोमवार को दो बंदी आपस में भिड़ गए। दोनों बंदी एक-दूसरे से बुरी तरह गुत्थमगुत्था हो गए। इस झगड़े में दोनों को चोटें आई है। जेल प्रशासन ने दोनों घायलों को सिटी सिविल असपताल में इलाज दिलवाया और वापस सेंट्रल जेल ले गई। अभी तक दोनों बंदियों की ओर से जेल प्रशासन को मारपीट की शिकायत नहीं दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबाला सेंट्रल जेल में एक बैरक में कुछ बंदी आपस में रह रहे थे। लेकिन किसी बात को लेकर सोमवार को दो बंदियों में अचानक बहस शुरू गई। ये बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बैरक में ही दोनों ने एक-दूसरे से हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान अन्य बंदियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
तुरंत जेल वार्डर भागकर बैरक में पहुंचे, तो दोनों बुरी तरह भिड़े हुए थे और एक-दूसरे को पीटकर रहे थे। तभी एक बंदी अचानक नीचे गिरा और उसका सिर जमीन से जा टकराया, जिससे वे घायल हो गया। जबकि दूसरे बंदी को भी थोड़ी चोटें आई। जेल वार्डरों ने दोनों को छुड़वाया और उन्हे जेल अफसरों के समक्ष पेश किया। बाद में दोनों अस्पताल से इलाज दिलवाया गया। जेल अफसर अब इस मामले में आगामी कार्रवाई के लिए आपस में झगड़ा करने वाले बंदियों की लिखित शिकायत का इंतजार कर रहे थे। मगर अभी तक किसी बंदी ने शिकायत नहीं दी।