फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Principal will be suspended if found guilty: Renu

दोषी पाए जाने पर प्रधानाचार्य होंगी निलंबित : रेणू

Fri, 05 Apr 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Principal will be suspended if found guilty: Renu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पतरेहड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य की ओर से लड़कियों को प्रताड़ित करने मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग चेयरपर्सन रेणू भाटिया जांच के लिए अंबाला पहुंचीं। उन्होंने अंबाला शहर महिला थाना में जांच के लिए पतरेहड़ी स्कूल प्रधानाचार्या और शिकायतकर्ता को बुलाया। यह शिकायत कई ग्राम पंचायत की तरफ से की गई है। उनकी तरफ से प्रतिनिधि के तौर पर शिकायतकर्ता जतिंद्र राणा थाने में पहुंचे।
मामले में काफी देर तक जांच चली। चेयरपर्सन के साथ महिला थाना एसएचओ सुरेखा भी मौजूद रही। चेयरपर्सन रेनु भाटिया ने कहा कि उन्होंने प्रधानाचार्या और शिकायतकर्ता को जांच के लिए बुलाया था। वह अपनी जांच 15 अप्रैल तक पूरा करेंगी और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जांच में प्रधानाचार्या दोषी पाई गईं तो उन्हें निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, पतरेहड़ी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार भी जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्या, अध्यापकों, ग्रामीणों और अभिभावकों से बातचीत कर मामले की जांच की। इसकी रिपोर्ट वह निदेशालय में भेजेंगे। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनु भाटिया ने जांच के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह बेटियों की शिकायत पर जांच के लिए आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में बेटियों के साथ अन्याय उनको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हैं। पतरेहड़ी स्कूल में लड़कियों के साथ प्रधानाचार्य ने जो किया है, यह बहुत ही शर्मनाक है। चेयरपर्सन ने कहा कि वह बच्चियों से बात करना चाह रही थी। उनके पास दो लड़कियों के नंबर थे, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। वह अब दोबारा आकर 15 अप्रैल को लड़कियों को मिलेंगी और उससे पहले उनसे फोन पर भी बातचीत करेंगी।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार होगा तो बेटियां अपना हौसला खो देंगी। मामले की विभागीय जांच के लिए उन्होंने शिक्षा विभाग के एसीएस राजीव रतन से भी बात की है। उन्होंने शिकायत की कॉपी मांगी है। चेयरपर्सन भाटिया ने कहा कि बुधवार को ही प्रधानाचार्य ने किसी व्यक्ति की उनके पास शिकायत की थी, लेकिन प्रधानाचार्या ने उनको भनक नहीं लगने दी कि उनके खिलाफ भी शिकायत हैं।
चेयरपर्सन ने कहा कि उनको यह भी पता चला है कि स्कूल की रिपेयरिंग के लिए पैसे आए हुए थे। जिसको प्रधानाचार्या खर्च नहीं करने दे रही थी और अध्यापकों में आपस में खर्चों व काम को लेकर लड़ाई है। जिसका असर बेटियों पर जा रहा है। वह आपसी लड़ाई का असर बेटियों पर नहीं होने देंगी। उनके पास अलग-अलग दो शिकायतें हैं। वह 15 अप्रैल को दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर जांच करेंगी। चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि उन्होंने विभागीय जांच की है, लेकिन वह ऐसे काम में प्रधानाचार्या के निलंबन की मांग करेंगी।

निदेशालय को भेजेंगे रिपोर्ट : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पतरेहड़ी स्कूल में जाकर जांच की है। इस संबंध में प्रधानाचार्या, अध्यापकों, ग्रामीणों से भी बातचीत कर जांच की गई है। उन्होंने शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया था, लेकिन एक व्यक्ति किसी कार्य के चलते बाहर थे, वह स्कूल में नहीं पहुंच सके। वह अपनी जांच रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेजेंगे और शिकायतकर्ताओं से भी बातचीत की जाएगी। इन पक्षों को भी सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed