फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Principal Secretary of Labor Department took the class of children and taught them the lesson of inspiration

Ambala News: श्रम विभाग के प्रधान सचिव ने ली बच्चों की क्लास, पढ़ाया प्रेरणा का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Principal Secretary of Labor Department took the class of children and taught them the lesson of inspiration
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसी बाजार में नौंवी कक्षा से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के साथ शुक्रवार को श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफल होने के लिए किताबी ज्ञान लेना ही जरूरी नहीं है बल्कि जीवन में ऐसी चीजें भी आत्मसात करनी हैं। जिसमें आप सफलता हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आकर हम बहुत कुछ सीखते हैं, जिसमें टीम भावना, कौशल विकास, भाषा, व्यवहार व अन्य शामिल रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी कहा कि हमें जो भी पेशा चुनना है उससे पहले हमें उसके बारे में पूर्ण ज्ञान होना चाहिए और जो लक्ष्य हमने चुन लिया है उससे पीछे नहीं हटना है। कड़ी मेहनत व परिश्रम करके हमें उस लक्ष्य को हासिल करना है। उन्होंने समझाया कि हमें इतना सक्षम बनना है कि हम दूसरों को भी रोजगार दे सकें। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रधान सचिव की ओर से विद्यार्थियों के साथ संवाद के माध्यम से जो जानकारी दी गई है उससे निसंदेह उसे काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed