फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   prime accused arrested for swindling by claiming a gold brick was buried in the house

Ambala News: घर में सोने की ईंट दबी होने का झांसा देकर 14.60 लाख ठगने का मुख्य आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
prime accused arrested for swindling by claiming a gold brick was buried in the house
अंबाला। घर के अंदर सोने-चांदी की कीमती ईंटें दबी होने का झांसा देकर पतरेहड़ी गांव निवासी अजय से 14.60 लाख ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने काबू कर लिया। इस अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े यमुनानगर के डारपुर निवासी अब्दुल वाजिद को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड में ठगी गई राशि बरामद की जाएगी व गिरोह में शामिल महिला व अन्य आरोपियों को काबू किया जाएगा। जांच अधिकारी एएसआई नारायण सिंह ने बताया कि इस मामले में अजय ने 19 मार्च 2026 को थाना शहजादपुर में प्राथमिकी दर्ज कर करवाई थी। आरोप था कि 13 से 23 अगस्त 2025 के बीच आरोपी अब्दुल वाजिद और उसके साथियों ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने दावा किया कि घर में सोने-चांदी की ईंटें दबी हुई हैं, जिन्हें वह तांत्रिक उपाय से बाहर निकाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed