Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A children's scientists' fair will be held in a government school today, showcasing their talents on 7 themes.

Ambala News: सरकारी स्कूल में आज सजेगा बाल वैज्ञानिकों का मेला, 7 थीम पर दिखाएंगे प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A children's scientists' fair will be held in a government school today, showcasing their talents on 7 themes.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार जिले में वीरवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। अंबाला छावनी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्केट में सुबह 9 बजे इस प्रदर्शनी का आगाज होगा, जिसमें ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे छात्र अपने नवाचार और वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा की ओर से प्रदर्शनी के सफल और सुचारू संचालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व शिक्षकों को सुबह 9 बजे तक हर हाल में आयोजन स्थल पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं।


इन सात प्रमुख विषयों पर आधारित होंगे मॉडल
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को परखने के लिए सात मुख्य थीम निर्धारित की गई हैं। इसमें बेहतर जीवन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान, आपदा प्रबंधन शामिल हैं। मॉडलों के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए विषय विशेषज्ञ पीजीटी शिक्षकों का निर्णायक मंडल गठित किया गया है, जिसमें समर्थ चौधरी, मयंका मेहता, सुमित गाबा, गरिमा, डॉ. गौरव, विवेक शर्मा और वंदना नरूला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed