Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   President Draupadi Murmu may fly in Rafale at Ambala Air Force Station, will be welcomed with flowers

Haryana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में राफेल से भर सकती हैं उड़ान, फूलों से होगा स्वागत

Tue, 28 Oct 2025 02:46 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Oct 2025 02:46 PM IST
सार

राष्ट्रपति दिल्ली से अपने विशेष विमान के जरिये अंबाला के लिए उड़ान भरेंगी। एक घण्टे में उनका विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में पहुंच जाएगा। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu may fly in Rafale at Ambala Air Force Station, will be welcomed with flowers
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : X @rashtrapatibhvn

विस्तार

अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन में बुधवार को सुबह पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगीं। एयरफोर्स की तरफ से अभी तक राष्ट्रपति का दौर का एजेंडा जारी नहीं किया गया लेकिन आधिकारिक सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयर फोर्स स्टेशन में राफेल की तकनीक से जुड़ी जानकारियां ले सकती हैं। इसके साथ ही सम्भावना है कि राफेल से अंबाला का चक्कर भी राष्ट्रपति लगा सकती हैं।

विज्ञापन


सुबह 8 बजे के आसपास राष्ट्रपति दिल्ली से अपने विशेष विमान के जरिये अंबाला के लिए उड़ान भरेंगी। एक घण्टे में उनका विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में पहुंच जाएगा। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसी दौरान वह अधिकारियों को संबोधित करेंगी। ऑग्भग 12 बजे यह कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed