{"_id":"683b51093c7260281f040217","slug":"preparations-underway-to-raid-bams-doctors-action-will-be-taken-ambala-news-c-36-1-ame1006-143634-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीएएमएस चिकित्सकों पर दबिश की तैयारी, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीएएमएस चिकित्सकों पर दबिश की तैयारी, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लिंगानुपात के लिए स्वास्थ्य विभाग सख्त हो रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी बीएएमएस यानी आयुष चिकित्सकों की जांच कर सकती है। शिकायत मिलने पर दबिश दी जा सकती है।
इसके लिए विभाग की ओर से सभी चिकित्सकों की सूची भी ले गई है। लिंगानुपात सुधारने के लिए बनाई विशेष टास्क फोर्स ने जिला ड्रग इंस्पेक्टर और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी चिकित्सकों के केंद्रों की जांच करने को कहा है। अगर कोई भी अनियमितताएं मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
जिले में वर्तमान में 547 से अधिक आयुष चिकित्सक हैं जो अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कुछ चिकित्सकों के केंद्रों पर गर्भवतियों की जांच होती है। इसलिए इन केंद्रों में दस्तावेजों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
हर सप्ताह देनी होगी गर्भपात की जानकारी
स्वास्थ्य विभाग और एसटीएफ की ओर से प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को लिंगानुपात को लेकर बैठक होती है। जिसमें अब यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक सप्ताह में निजी अस्पतालों में होने वाले गर्भपात का रिकॉर्ड रखना होगा। इसके बाद यह रिकॉर्ड एसटीएफ को सौंपा जाएगा। जिले में करीब 30 एमटीपी और 85 अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं। इन्हें यह निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी भी केंद्र में गड़बड़ी मिली तो उनसे जवाब मांगा जाएगा।
59 गांवों में पिछड़ रहा लिंगानुपात
विभाग की ओर से लिंगानुपात सुधारने के लिए आए दिन सख्ती की जा रही है। वर्तमान में जिले का लिंगानुपात 916 हो गया है। जिले में 54 ऐसे गांव हैं। जहां पर लिंगानुपात 700 से भी कम है। इसलिए यह विभाग अब लगातार कार्रवाई कर रहा है। इन गांवों में लंबे समय से लिंगानुपात में कमी देखने को मिल रही है। इसमें सीएचसी चौड़मस्तपुर के 20 गांव, सीएचसी शहजादपुर के 14 गांव, सीएचसी बराड़ा के नौ गांव, सीएचसी मुलाना के आठ गांवों और सीएचसी अंबली के आठ गांवों में लिंगानुपात 700 से भी कम है।
वर्जन
निर्देशों के आधार पर बीएएमएस चिकित्सकों के केंद्रों की जांच करवाई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर उचित कार्रवाई होगी। इसके साथ ही एमटीपी केंद्रों से भी गर्भपात का डॉटा मांगा है।
-डॉ. विपिन भंडारी, नोडल अधिकारी पीएनडीटी अंबाला।