{"_id":"66428b827b0d20593c0bf4c4","slug":"preparations-for-lok-sabha-elections-completed-dc-ambala-news-c-36-1-ame1006-123072-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव कराने की तैयारी पूरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव कराने की तैयारी पूरी : डीसी
विज्ञापन
वीसी के दौरान मौजूद उपायुक्त डॉ शालीन व अन्य अधिकारी। विज्ञप्ति
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनावों को लेकर सोमवार को उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। इसको लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। जिला की 520 लोकेशन पर स्थित 927 पोलिंग स्टेशन पर मतदान होना है। इसको लेकर स्टॉफ की ट्रेनिंग, ईवीएम की सुरक्षा, ईवीएम रेंडेमाइजेशन, ट्रांसपोर्ट प्लॉन, कम्यूनिकेशन प्लॉन आदि पर निरंतर काम चल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने कहा कि चुनाव में ड्यूटी देने वाले स्टॉफ की ट्रेनिंग चल रही है। उन्हें ट्रेनिंग के दौरान ही फॉर्म 12 व 12 ए दिया जा रहा है। वहीं जिले में वल्नरेबल मैपिंग कर ली गई है। इसके साथ-साथ क्रिटिकल बूथ की भी पहचान कर ली गई है। 91 लोकेशन पर 212 पोलिंग बूथ ऐसे हैं, जो लॉ एंड आर्डर की स्थिति के मद्देनजर असाधारण हैं। इन बूथ पर पहले से ही सेक्टर आफिसर व पुलिस टीम निरंतर दौरा कर रही हैं। इन बूथ पर चुनाव के दौरान अतिरिक्त फोर्स भी तैनात होगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम को ट्रिपल लेयर सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इसका नक्शा फाइनल हो गया है। स्ट्रांग रूम की बैरिकेडिंग का काम कर लिया गया है। दूसरे और तीसरे लेयर का काम चल रहा है, जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालीन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट और कम्यूनिकेशन प्लॉन तैयार कर लिया है। चुनाव के दौरान 140 वाहनों की जरूरत पड़ेगी, जो 15 मई तक प्राप्त हो जाएंगे। सभी वाहनों में जीपीएस लगा होगा, जिनकी जीपीएस लोकेशन कंट्रोल रूम में देखी जा सकेगी। वहीं कम्यूनिकेशन प्लॉन तैयार कर लिया गया है। इसके साथ-साथ जिले में 24 फ्लाइंग स्कवायर्ड टीम लगी हुई है।सात जगह इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। वहीं 8 इंटर डिस्ट्रिक्ट नाके लगाए हैं। अलग-अलग टीम रैंडम चैकिंग कर रही हैं। चुनाव से जुड़ी अलग-अलग अप्रूवल सुविधा एप के माध्यम से दी जा रही है। इसके अतिरिक्त पैरामिलिट्री फोर्स की कुछ टुकड़ी आ गई है, जबकि कुछ आने वाले दिनों में पहुंचेगी।