{"_id":"683c982302564284e7011ae1","slug":"preparations-are-being-made-to-take-back-the-park-from-the-residents-society-a-plan-is-being-made-ambala-news-c-36-1-amb1003-143702-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेसिडेंट्स सोसाइटी से पार्क वापस लेने की तैयारी, बन रही योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेसिडेंट्स सोसाइटी से पार्क वापस लेने की तैयारी, बन रही योजना
विज्ञापन
शहर के पंचायत भवन के पास पार्क में फैली गंदगी। संवाद
अंबाला सिटी। शहर में पार्कों का रखरखाव अपने स्तर पर करने के लिए नगर निगम योजना तैयार कर रहा है। निगम के अभी ज्यादातर पार्कों को सोसाइटी देखरेख कर रही है और उसकी एवज में निगम की ओर से सोसाइटी को बजट का वहन किया जाता है।
निगम के अधीन आने वाले सभी पार्कों को निगम अपने स्तर पर रखरखाव करने के लिए योजना बना रहा है। यह इसलिए भी किया जा रहा है, क्योंकि पार्क का रखरखाव करने वाले कई सोसाइटी की शिकायत निगम में आ चुकी हैं। शहर में नगर निगम के करीब 168 पार्क हैं। इनमें रेसीडेंट्स सोसाइटी के पास 123 पार्क हैं, जिनकी सोसाइटी देखरेख करती है, जबकि 45 पार्कों की नगर निगम देखरेख करता है। निगम की ओर से सोसाइटी को 4 रुपये प्रति स्कवेयर मीटर के हिसाब से रखरखाव के लिए पैसा दिया जाता है। शहर में कई पार्कों को तो सोसाइटी बेहतरीन तरीके से रखरखाव कर रही है, लेकिन कई जगहों से शिकायत निगम के पास पहुंचती हैं।
कई पार्क बने मिसाल तो कुछ की हालत खस्ता
रखरखाव अच्छा होने से कई पार्क शहर में मिसाल बन गए हैं। सेंट्रल जेल के पास हर्बल पार्क को सोसाइटी बेहतरीन तरीके से रखरखाव कर रही है, जबकि निगम के अधीन आने वाले शहर में सिविल अस्पताल के पास पार्क की हालत खस्ता है। ऐसे ही शहर में कई छोटे पार्क है, जहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। कई पार्कों में झूले टूटे पड़े हैं तो कई कहीं चारदीवारी व ग्रिल टूट रही है।
विज्ञापन
वर्जन
नगर निगम के अधीन आने वाले कई पार्कों की रेसीडेंट्स सोसाइटी देखरेख कर रही है। पार्कों का नगर निगम की ओर से रखरखाव किया जाएगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। इसके बाद निविदा लगाई जाएगी। सोसाइटी को रखरखाव के लिए पार्क देने बंद किए जाएंगे।
सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम, अंबाला।