{"_id":"65dfa980faeb2c866b0ebd24","slug":"preparation-to-legalize-29-colonies-of-the-cantonment-ambala-news-c-36-1-amb1001-119030-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी की 29 कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी की 29 कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
अंबाला। अंबाला छावनी क्षेत्र की 29 कॉलोनियों से अवैध का दंश हटाने की तैयार की जा रही है। नगर परिषद सदर ने सर्वे के बाद इस संदर्भ में मसौदा तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा। सरकार से स्वीकृति मिलते ही ये कॉलोनियां वैध हो जाएंगी।
बताते चलें कि ये कॉलोनियां लंबे समय से अवैध थीं मगर इनके काफी बड़े हिस्से में आबादी बस चुकी है। लिहाजा नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से सर्वे के बाद इन कॉलोनियों को वैध किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। इन कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां बसे बाशिंदों को मूलभूत सुविधाएं भी मय्यसर हो सकेंगी। मुख्यालय को भेजी गई रिपोर्ट में इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की जनसंख्या व क्षेत्रफल का भी जिक्र किया गया है। काॅलोनियों वैध होने के बाद यहां प्राॅपर्टी की रजिस्ट्रियां भी हो सकेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन कॉलोनियों को वैध करना का है प्रस्ताव
इन कॉलोनियों में अमर नगर खोजकीपुर, नग्गल की 18.96 एकड़ भूमि, अशोक नगर भाग 2-10.38 एकड़, दलीपगढ़ कॉलोनी बब्याल-9.4 एकड़, दलीपगढ़ गांव बब्याल-7.86 एकड़, डिफेंस कॉलोनी भाग 2 टुंडला व कलरेहड़ी-45.25 एकड़, दलीपगढ़ कॉलोनी भाग 2 बब्याल-5.69 एकड़, डिफेंस एन्क्लेव बोह-6.42 एकड़, दुर्गा नगर भाग 2 नग्गल-15.53 एकड़, दुर्गा नगर नग्गल-20.12 एकड़, गोबिंद नगर नग्गल-7.45 एकड़, राजिंद्रा नगर भाग 2 बब्याल-9.49 एकड़, राजिंद्रा पार्क कॉलोनी नग्गल-14.49 एकड़, इंद्रपुरी भाग 2 नग्गल व खोजकीपुर-17.18 एकड़, कबीर नगर भाग 2 बब्याल-11.98 एकड़, महेशनगर भाग 2 बब्याल-7.42 एकड़, मोहन नगर बब्याल-9.6 एकड़, निर्मल विहार कॉलोनी नग्गल-19.2 एकड़, ओम धाम नगर बब्याल-1.58 एकड़, पूजा विहार भाग 1 सलाहरेहड़ी व खोजकीपुर-6.91 एकड़, पूजा विहार सलाहरेहड़ी-3.77 एकड़,प्रभु प्रेम पुरम खोजकीपुर-19.91 एकड़, राम किशन कॉलोनी भाग 3 नग्गल-13.13 एकड़, राम नगर भाग 2 नग्गल-29.48 एकड़, रानी बाग कॉलोनी नग्गल-6.8 करोड़, रविदास नगर भाग 2 बब्याल-1 एकड़, शक्ति नगर नग्गल-5.34 एकड़, सुंदर नगर और करदा नगर कॉलोनी मच्छौंडा-88.57 एकड़ और टैगोर गार्डन नग्गल व खोजकीपुर-8.33 एकड़ को वैध करवाने के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये कॉलोनियां पहले हुईं थी वैध
विगत माह सरकार ने अंबाला छावनी की कुछ कॉलोनियों को वैध घोषित किया था। इनमें निर्मल कॉलोनी का 3.89 एकड़, बब्याल की सतनाम कॉलोनी का 8.82 एकड़, करधान व नग्गल के गणेश विहार का 10.47 एकड़, मच्छौंडा में न्यू चंद्रपुरी कॉलोनी का 9.50 एकड़, कलरेहड़ी व टुंडला की महावीर कॉलोनी का 46.20 एकड़, बेगमपुर और नन्हेड़ा की चंद्रपुरी कॉलोनी का 50.50 एकड़ और नग्गल क्षेत्र में शक्ति नगर एक्सटेंशन की 5.14 एकड़ हिस्सा शामिल है। बब्याल की महाराणा प्रताप कॉलोनी और करधान, शाहपुर, घसीटपुर व नन्हेड़ा की सोनिया कॉलोनी को मान्यता नहीं मिली थी। नए प्रस्ताव में भी फिलहाल इन कॉलोनियों को शामिल नहीं किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकार के निर्देशानुसार 29 अवैध कॉलोनियाें की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसे स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
- जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर