{"_id":"674627783ca8ad5b150ccf14","slug":"preparation-for-union-election-ballot-paper-released-ambala-news-c-36-1-amb1001-133386-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: यूनियन चुनाव की तैयारी, बैलेट पेपर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: यूनियन चुनाव की तैयारी, बैलेट पेपर जारी
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने यूनियनों की मान्यता से जुड़े चुनावों को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रेलवे ने यूनियनों को दिए गए चिह्न के आधार पर पोस्ट बैलेट पेपर के साथ मेन बैलेट पेपर भी जारी कर दिया है, जिससे कि दूर-दराज के रेलवे स्टेशनों और कार्यालयों में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी मतदान कर सकें। वहीं रेलवे द्वारा जारी किए गए बैलेट पेपर में से एक यूनियन का नामांकन खारिज कर दिया गया है और उनका चुनाव चिह्न भी वापिस ले लिया है। इसमें ट्रैकमैन यूनियन शामिल है।
रेलवे द्वारा जारी किए गए बैलेट पेपर के हिसाब से पहले नंबर पर नाॅर्दन रेलवे एंप्लायज यूनियन (एनआरईयू) के शेर का चुनाव चिह्न है। वहीं दूसरे नंबर नाॅर्दन रेलवे मैंस यूनियन (एनआरएमयू) का झंडा, तीसरे नंबर पर स्वतंत्रता रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन (एसआरबीकेयू) का कॉपी व पैन, चौथे नंबर पर उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (यूआरकेयू) का मुट्ठी और पांचवें नंबर पर उत्तरीय रेलवे मजूदर यूनियन (यूआरएमयू) का चक्र का निशान शामिल हैं।
--
13,920 कर्मचारी करेंगे मतदान
रेलवे यूनियन चुनाव की तैयारी को लेकर अंबाला मंडल ने 23 स्टेशनों सहित कार्यालय में बूथ बनाए हैं ताकि स्थानीय स्तर पर कर्मचारी मतदान में हिस्सा ले सकें। इसके लिए बाकायदा कर्मचारियों को जानकारी भी दे दी गई है। चुनावों में अंबाला मंडल के लगभग 13 हजार 920 कर्मचारी मतदान करेंगे। मतदान के लिए कर्मचारियों को रेलवे का पहचान पत्र साथ लाना होगा। रेलवे यूनियनों की मान्यता से जुड़े चुनाव चार से छह दिसंबर तक होंगे और 12 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
जोर-अजामाइश जारी
अंबाला रेल मंडल की दो प्रमुख यूनियनों की साख दांव पर है। इसमें एनआरएमयू और यूआरएमयू शामिल है। दोनों यूनियन रेल कर्मचारियों से लगातार संपर्क अभियान चलाए हुए हैं। वहीं यूआरकेयू ने भी यूनियन के चुनावों में पूरी ताकत लगा दी है। उनके पदाधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग 10 यूनियनों ने उन्हें अपने समर्थन से जुड़ा पत्र भी सौंप दिया है। ऐसे में यूनियनों के चुनावों में कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।