फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparation for shifting of medicines warehouse

Ambala News: दवाइयों के वेयरहाउस की शिफ्टिंग की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Preparation for shifting of medicines warehouse
अंबाला कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में बना दवाईयों का वेयर हाउस: संवाद
अंबाला। पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला के नागरिक अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाओं के अंबाला कैंट में बने वेयरहाउस पर मंडराने वाला जलभराव का संकट जल्द दूर हो जाएगा। इस वेयरहाउस को कैंट के औद्योगिक क्षेत्र से दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग की तरफ से ऐसे क्षेत्र की तलाश की जा रही है, जहां जलभराव का न हो ताकि दवाइयां सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

कैंट के औद्योगिक क्षेत्र के निकट 700 मीटर की दूरी पर टांगरी नदी बहती है। इस नदी के उफान पर आने के बाद कई बार पानी आसपास की कॉलोनियों सहित औद्योगिक क्षेत्र में भी मार करता है। 2023 में भी इसी नदी के चलते बाढ़ आ गई थी। इस बीच वेयरहाउस में भी पानी भर गया थ, उस समय स्वास्थ्य विभाग की करीब 25 करोड़ रुपये की दवाएं खराब हो गईं थी।
विज्ञापन

दो मंजिला वेयरहाउस का ग्राउंड फ्लोर बरसाती दिनों में करना पड़ता है खाली : 2023 में अचानक आई बाढ़ के बाद स्वास्थ्य विभाग की हर वर्ष बारिश के दिनों में टेंशन बढ़ जाती है। यही कारण है कि जब-जब टांगरी नदी उफान पर आती है तो विभाग की तरफ से पहले ही गोदाम के ग्राउंड फ्लोर को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। मौजूदा समय में भी ग्राउंड फ्लोर को खाली रखा गया है। सभी दवाओं को पहली व दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया है, जबकि कुछ दवाओं के स्टॉक को अस्पतालों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं के आने के बाद वेयरहाउस में लैब में भेजे जाते हैं सैंपल : करोड़ों रुपये की दवाओं के स्टोरेज के लिए 2013 में किराये पर लिया गया यह वेयरहाउस दो मंजिला है। दूर-दराज से खरीदी गई दवाओं को विभाग इस वेयरहाउस में रखता है। जहां पर दवाओं के सैंपल को टेस्टिंग के लिए भेजा जाता है। रिपोर्ट ठीक आने के बाद ही यह दवाएं अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला के अस्पतालों में भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed