फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Preparation for elections, Railway's ballot paper released

Ambala News: चुनावों की तैयारी, रेलवे का बैलेट पेपर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Preparation for elections, Railway's ballot paper released
रेलवे कर्मचारियों से जनसंपर्क अ​भियान के दौरान मौजूद यूआरकेयू के पदा​धिकारी। संवाद
अंबाला। रेलवे ने यूनियनों की मान्यता से जुड़े चुनावों को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रेलवे ने यूनियनों को दिए गए चिह्न के आधार पर पोस्ट बैलेट पेपर के साथ मेन बैलेट पेपर भी जारी कर दिया है ताकि दूर-दराज के रेलवे स्टेशनों और कार्यालयों में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी भी मतदान कर सकें। रेलवे की ओर से जारी बैलेट पेपर में से एक यूनियन का नामांकन खारिज कर दिया और उनका चुनाव चिह्न भी वापिस ले लिया है। इसमें ट्रैकमैन यूनियन शामिल है।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा जारी किए गए बैलेट पेपर के हिसाब से पहले नंबर पर नाॅर्दन रेलवे एंप्लायज यूनियन (एनआरईयू) के शेर का चुनाव चिह्न है। वहीं दूसरे नंबर नाॅर्दन रेलवे मैंस यूनियन (एनआरएमयू) का झंडा, तीसरे नंबर पर स्वतंत्रता रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन (एसआरबीकेयू) का कॉपी व पैन, चौथे नंबर पर उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (यूआरकेयू) का मुट्ठी और पांचवें नंबर पर उत्तरीय रेलवे मजूदर यूनियन (यूआरएमयू) का चक्र का निशान शामिल हैं।
विज्ञापन




मतदान करेंगे 13,920 कर्मचारी

रेलवे यूनियन चुनाव की तैयारी को लेकर अंबाला मंडल ने 23 स्टेशनों सहित कार्यालय में बूथ बनाए हैं ताकि स्थानीय स्तर पर कर्मचारी मतदान में हिस्सा ले सकें। इसके लिए बाकायदा कर्मचारियों को जानकारी भी दे दी गई है। चुनावों में अंबाला मंडल के लगभग 13 हजार 920 कर्मचारी मतदान करेंगे। मतदान के लिए कर्मचारियों को रेलवे का पहचान पत्र साथ लाना होगा। रेलवे यूनियनों की मान्यता से जुड़े चुनाव चार से छह दिसंबर तक होंगे और 12 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोर-अजामाइश जारी

अंबाला रेल मंडल की दो प्रमुख यूनियनों की साख दांव पर है। इसमें एनआरएमयू और यूआरएमयू शामिल है। दोनों यूनियन रेल कर्मचारियों से लगातार संपर्क अभियान चलाए हुए हैं। वहीं यूआरकेयू ने भी यूनियन के चुनावों में पूरी ताकत लगा दी है। उनके पदाधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग 10 यूनियनों ने उन्हें अपने समर्थन से जुड़ा पत्र भी सौंप दिया है। ऐसे में यूनियनों के चुनावों में कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed