{"_id":"65cd410f94b5d54406075014","slug":"pregnant-woman-dies-under-suspicious-circumstances-ambala-news-c-36-1-ame1006-118367-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 15 Feb 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अंबाला के झलालपुर गांव की रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह महिला को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही महिला की रास्ते में ही मौत हो गई।
महिला के जेठ जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई बलविंद्र सिंह की पत्नी 28 वर्षीय मंदीप कौर नौ माह से गर्भवती थी। उसका उपचार ईस्माइलाबाद के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। मंगलवार दोपहर दो बजे उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन बुधवार सुबह करीब चार बजे मंदीप कौर की तबियत बिगड़ गई। इसके चलते निजी अस्पताल के कर्मी ही महिला को लेकर शहर नागरिक अस्पताल पहुंचे।
नागरिक अस्पताल से महिला को पीजीआई रेफर किया गया और रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पति बलविंद्र ने बताया कि उसके पास पहले दो बच्चे, पांच वर्ष का बेटा व तीन वर्ष की बेटी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।