फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Praise of Sai Baba with Kakad Aarti in the second Kumbhak Abhishek Festival

Ambala News: द्वितीय कुंभक अभिषेक महोत्सव में काकड़ आरती से साईं बाबा की स्तुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Praise of Sai Baba with Kakad Aarti in the second Kumbhak Abhishek Festival
छावनी के इंडस्ट्रीयल एरिया ​स्थित विकासपुरी में आयोजित द्वितीय कुंभक अभिषेक महोत्सव में सजा साई
अंबाला। छावनी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित विकासपुरी में आयोजित द्वितीय कुंभक अभिषेक महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत काकड़ आरती और विष्णु सहस्त्रनाम पाठ से हुई। इसके बाद साईं बाबा का मंगल स्नान और महायज्ञ व कुंभ पूजन हुआ।
विज्ञापन

पूजन आचार्य मातादीन गौर द्वारा विधिविधान के साथ करवाया गया। इसके बाद साईं बाबा का सुंदर भवन सजाया गया। दोपहर में मंदिर से महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा और साई बाबा की पालकी निकाली गई। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। यह साईं पालकी और कलश यात्रा विकासपुरी में विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। इस यात्रा में श्रद्धालु साईं भजनों का गुणगान करते नजर आए। इसके बाद शाम को साईं मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस भजन संध्या में लुधियाना के प्रसिद्ध सूफी गायक देव दिलदार ने साईं बाबा के भजन सुनाए। सूफियाना रंग में रंगे भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया।

छावनी के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित विकासपुरी में आयोजित द्वितीय कुंभक अभिषेक महोत्सव में सजा साई

छावनी के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित विकासपुरी में आयोजित द्वितीय कुंभक अभिषेक महोत्सव में सजा साई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed