फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prabhat Ferry taken out from Sanatan Dharma Mandir

Ambala News: सनातन धर्म मंदिर से निकाली प्रभात फेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Ferry taken out from Sanatan Dharma Mandir
अंबाला। छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में 84वां नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह नवरात्र महोत्सव दो अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर में तैयारियां कर गई है और मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि बुधवार की सुबह पांच बजे मंदिर से प्रभात फेरी निकाली की गई। इस प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किए। इसके बाद यह प्रभात फेरी छावनी के विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस मंदिर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

वीरवार को प्रात छह बजे मंदिर में कलश स्थापना की जाएगी। इसके अलावा रोजाना सुबह साढे़ छह बजे से लेकर आठ बजे सामूहिक पाठ किया जाएगा। रात आठ बजे से रात दस बजे तक प्रतिदिन संकीर्तन किया जाएगा, 11 अक्टूबर को सुबह नौ बजे दुर्गा महायज्ञ किया जाएगा और 11 बजकर 30 पर पुर्णाहुति और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मां का शृंगार और आरती की जाएगी। इसके बाद दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा, 12 अक्टूबर को रात आठ बजे मां की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद कन्या पूजन आरती और प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान प्रोफेसर ताराचंद गुप्ता, उप प्रधान संदीप अग्रवाल, महासचिव सुधीर विंदलस, सहायक सचिव संजय गुप्ता, मंदिर चेयरमैन लक्ष्मी नारायण खन्ना, मंदिर मैनेजर सुशील कुमार गोयल और कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लाल कुर्ती बाजार स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में पहले नवरात्र पर मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। जानकारी देते हुए प्रधान महेंद्र पाल ने बताया कि सुबह चार बजे मंदिर के द्वार खोले जाएंगे। उसके बाद माता की ज्योत जगाई जाएगी।

शाम चार बजे स्त्री सभा द्वारा भजन कीर्तन कर माता के भजनों को गुणगान किया जाएगा। रात आठ बजे के करीब मां की आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस तरह से छावनी के स्टाफ रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, हाथीखाना कैलाश शिव मंदिर, कालाबाड़ी मंदिर में भी नवरात्र पर पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed