फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prabhasimra won two medals in National School Games

Ambala News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों में प्रभसिमर से जीते दो पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Prabhasimra won two medals in National School Games
बिहार के पटना में चल रही 68वीं नेशनल स्कूल फेंसिंग गेम्स में फोइल इवेंट में रजत पदक विजेता प्रभ - फोटो : rajauri
अंबाला। बिहार के पटना में चल रही 68वीं नेशनल स्कूल गेम अंडर 19 फेंसिंग प्रतियोगिता में अंबाला की खिलाड़ी प्रभसिमर ने दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। स्कूल नेशनल अंडर 19 फेंसिंग प्रतियोगिता में अंबाला के दो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें प्रभसिमर एकल और टीम इवेंट में दो पदक जीत चुकी है। वहीं अंबाला के दूसरे खिलाड़ी मयंक वीरवार को अपना मैच खेलेंगे। कोच विकास ने बताया कि 1 से लेकर 14 फरवरी तक बिहार के पटना में स्कूल नेशनल अंडर 19 फेंसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 10 फरवरी से 14 फरवरी तक फेंसिंग के मैच खेले जा रहे हैं। इस दौरान अंबाला की नेशनल खिलाड़ी प्रभसिमर ने मंगलवार को फोइल टीम इवेंट में मैच खेले। इसमें प्रभसिमर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर रजत पदक जीता। इसके बाद बुधवार को प्रभसिमर ने फेंसिंग के एकल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इस तरह से उन्होंने दो पदक अपने नाम किए। कोच ने बताया कि प्रभसिमर पिछले सात साल से हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही नर्सरी में उनके पास फेंसिंग की ट्रेनिंग ले रही है। मौजूदा समय में वह अंबाला छावनी के भारतीय पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। पढा़ई के साथ साथ प्रभसिमर खेलों में भी हमेशा आगे रहती है। इससे पहले भी प्रभसिमर स्कूल नेशनल खेल में पदक जीत चुकी है। वहीं कुछ समय पहले फरीदाबाद में आयोजित स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में प्रभसिमर ने भाग लेकर कांस्य पदक पर कब्जा करते हुए स्कूल नेशनल गेम में अपनी जगह बनाई थी।

बिहार के पटना में चल रही 68वीं नेशनल स्कूल फेंसिंग गेम्स में फोइल इवेंट में रजत पदक विजेता प्रभ

बिहार के पटना में चल रही 68वीं नेशनल स्कूल फेंसिंग गेम्स में फोइल इवेंट में रजत पदक विजेता प्रभ- फोटो : rajauri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed