फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Power failure due to rain and strong winds

Ambala News: बारिश और तेज हवा से बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Power failure due to rain and strong winds
अंबाला छावनी के बारह क्रॉस रोड ​स्थित सराय के पास सड़क पर जमा पानी से गुरजते वाहन चालक। संवाद
अंबाला सिटी। तेज हवा चलने के साथ बिजली गरजी और बारिश हुई। बारिश होने और हवा चलने से गर्मी से राहत तो मिली, मगर जिले में कई जगह पर बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

इस वजह से रविवार-सोमवार रात में बिजली गुल होने से अंधेरा पसरा रहा और कई जगहों पर सुबह पीने के पानी भी नहीं आया। अंबाला सर्कल में करीब 49 फीडर के क्षेत्र में बिजली गुल होने से दिक्कत रही। बिजली निगम ने सोमवार सुबह तक इन फीडर पर कार्य कर बिजली को सुचारू रूप से चलवाया। बारिश और तेज हवा चलने से जंपर और फ्यूज उड़ने, कंडक्टर टूटने, तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने से दिक्कत आई।
इन फीडरों के क्षेत्र में बिजली रही गुल
मिल्क प्लांट, वर्कशॉप, जगाधरी गेट, एसटीपी, धनकौर, बेगोमाजरा, मोहड़ी, रसूलपुर, मलौर, तेजां, उदयपुर, बिशनगढ़, न्यू मेहलां, पीएवंटी, क्वालिटी, शिवाला मंडी, केसोपुरा, कालपी, साहा मंडी, केसरी, हरियोली, कसेरला खुर्द, नाहरा, कंबासी, चहल माजरा, सरकपुर, दोसड़का, मंसूरपुर, कोंकपुर, पिलखनी, मेहताबगढ़, ईपीआईसी एग्रो, दादुपुर, मोमनपुर, बिलासपुर, मलिकपुर, बेरपुरा, संतोखी, नगला, फतेहगढ़, न्यू फैब ग्रीन सहित अन्य फीडर के क्षेत्र के आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक भी बिजली प्रभावित रही। कई फीडर के क्षेत्र में 4 घंटे तक भी बिजली प्रभावित रही।
विज्ञापन

माैसम रहा सुहावना, कई जगह बारिश
बारिश होने से कई जगहों पर हल्का जलभराव हो गया। सोमवार सुबह से शाम तक घने बादल छाने से मौसम सुहावना रहा। कुछ जगहों पर बारिश भी रिकॉर्ड की गई। नग्गल क्षेत्र में बलाना गांव से मटहेड़ी शेखां तक भी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश होने से अधिकतम तापमान में सामान्य तापमान से 10.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 8.8 डिग्री सेल्सियस गिरा। जिससे मौसम में ठंडक हो गई। पिछले 24 घंटे में 11.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर सात मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के आसार हैं। राज्य में सात मई तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे विशेषकर दिन के तापमान में गिरावट बने रहने के आसार हैं।

अंबाला छावनी के बारह क्रॉस रोड स्थित सराय के पास सड़क पर जमा पानी से गुरजते वाहन चालक। संवाद

अंबाला छावनी के बारह क्रॉस रोड स्थित सराय के पास सड़क पर जमा पानी से गुरजते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed