{"_id":"66428bfb65bee4f1440d0354","slug":"possibility-of-heat-web-temperature-will-rise-from-16-to-18-may-ambala-news-c-36-1-amb1002-123062-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हीट वेब की संभावना, 16 से 18 मई तक चढ़ेगा पारा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हीट वेब की संभावना, 16 से 18 मई तक चढ़ेगा पारा तापमान
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए एक्टिवा सवार महिला अपने आप को चुन्नी से ढांपकर जाते हुए
अंबाला। अंबाला में जिस प्रकार चुनावी माहौल गर्म हो रहा है ठीक वैसे ही तापमान भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दिन के समय 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जोकि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हीटवेब चलने की संभावना आगामी दिनों में जता दी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लू व गर्मी से परेशान मरीजों के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इसमें शरीर का तापमान आदि नापने के लिए मशीनों आदि का इंतजाम किया गया है। वहीं लोगों को सलाह दी जा रही है कि गर्मी से अपना बचाव रखें।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी पर गौर करें तो 16 से 18 मई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीट वेब चलने की संभावना है। आगामी चार से पांच दिनों में मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान दक्षिणी हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं उत्तरी हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है। यही कारण है कि 16 से 18 मई तक हीट वेब महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
हीटवेब से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी
हीटवेब से बचाव रखने की मौसम विज्ञान विभाग ने सलाह दी है। इसके लिए दिन के समय घर पर रहने, पानी अधिक से अधिक पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, सिर पर टोपी आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।