फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Portal running at snail's pace, no registry

Ambala News: कछुआ गति से चल रहा पोर्टल, कोई रजिस्ट्री नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Portal running at snail's pace, no registry
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला। प्राइमरी सर्वर पर काम चलने और सेकेंडरी सर्वर पर वर्क लोड बढ़ने के कारण वेब हेलरिस पोर्टल पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कभी यह बंद हो जाता है तो कभी धीमी गति के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता है। होली पर्व के बाद मंगलवार को खुले कार्यालय में लोग तो पहुंचे लेकिन रजिस्ट्री इंतकाल और जमाबंदी से संबंधित काम नहीं हो रहे थे। आधा घंटा चलने के बाद पोर्टल की गति धीमी हो गई थी और बीच-बीच में रुक रहा था। जिस कारण कंप्यूटर ऑपरेटर को फोटो अपलोड करने या फिर दस्तावेज अपलोड करने में बीस मिनट से लेकर तीस मिनट का समय लग रहा है। पोर्टल की गति धीमी होने के व बंद होने के कारण तहसील में लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग अपने -अपने काम करवाने के लिए शाम तक पोर्टल के चलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


--------------------------
विज्ञापन

फोटो: 33

पोर्टल क्या बंद हुआ नहीं हुई रजिस्ट्री

शाहपुर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसने जमीन खरीदी है। अब उसे इस जमीन की रजिस्ट्री करवानी है। इसके लिए वह तहसील में गवाह के साथ आया था। यहां आने के बाद पता चला कि पोर्टल में दिक्कत आ रही है और बंद पड़ा है। ऐसे में वह घंटों से रजिस्ट्री कराने के इंतजार में बैठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------

फोटो: 34

छह घंटे से भाई के साथ कर रहा इंतजार

बाड़ा निवासी गुरमेल सिंह ने बताया कि उसने अपनी जमीन को बेचना है इसके लिए वह अपने भाई नरमैल सिंह के साथ सुबह दस बजे के समय तहसील में आया था। दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करवाने के लिए लेकिन शाम हो गई है। न रजिस्ट्री हुई और न ही पोर्टल चला।


-------------------------------------

फोटो: 35

छह घंटे से कर रहा पोर्टल चलने का इंतजार

बब्याल निवासी अनूप सिंह ने बताया कि उसने अपनी खेती की जमीन की रजिस्ट्री करवानी है। इसके लिए वह तहसील में 11 बजे आया था, काफी देर इंतजार करने के बाद पता चला कि साइट नहीं चल रही है, उसे छह घंटे हो गए है। साइट चलने का इंतजार करते हुए।

---------------------------------------

फोटो: 36

सात घंटे हो गए है इंतजार करते हुए

गरनाला निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि वह किसान है उसने दो कनाल जगह की रजिस्ट्री करवानी है। इसके लिए वह सुबह साढे़ नौ बजे तहसील में आया था लेकिन अब चार बज चुके है लेकिन उसकी रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई।

---------------------------

वर्जन,,,

रजिस्ट्री से संबंधित कार्य प्राइमरी और सेकेंडरी सर्वर पर किए जाते हैं। जिसमें से प्राइमरी सर्वर पर काम चल रहा है। जिसके कारण सेकेंडरी सर्वर पर वर्क लोड बढ़ने के कारण पोर्टल बहुत धीमी गति से चल रहा है। वहीं मंगलवार को पोर्टल पूरी से बंद था जिसके रजिस्ट्री नहीं हुई।

सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed