{"_id":"688d14f1ff5083fb7e02b096","slug":"poor-quality-material-is-being-used-the-mayor-gave-instructions-to-collect-samples-ambala-news-c-36-1-amb1003-147114-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घटिया सामग्री हो रही इस्तेमाल, मेयर ने दिए सैंपल भरने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घटिया सामग्री हो रही इस्तेमाल, मेयर ने दिए सैंपल भरने के निर्देश
विज्ञापन
शहर की सड़क की फोटो। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। शहर में सड़कों और पानी निकासी के लिए अंडरग्राउंड डाली जा रही प्लास्टिक की पाइपलाइन में घटिया सामग्री इस्तेमाल हो रही है। ऐसी शिकायतें नगर निगम मेयर संदीप सैलजा सचदेवा के पास पहुंच रही हैं। इस पर मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने संज्ञान लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर सामग्री के सैंपल भरवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ वार्डों में कार्य करने को लेकर ठेकेदारों की ओर से पार्षदों को भी जानकारी नहीं दी जाती। निगम अधिकारियों की ओर से पार्षदों और स्थानीय निवासियों की सहमति के बिना ही ठेकेदारों के बिल पास कर दिए जाते हैं।
छह महीने में पुलिया तीन बार बनाई, बिना सहमति हो रहा भुगतान
शहर के वार्ड-9 से पार्षद मेघा इशू गोयल ने बताया कि न्यू शिवालिक कॉलोनी में मरम्मत कर पुलिया को छह महीने में तीसरी बार बनाया गया है। यह पुलिया छह महीने में दो बार टूट चुकी है। अब तीसरी बार दोबारा बनाई है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार कार्य पूरा करने के बाद इलाका पार्षद से सहमति पत्र नहीं लेते। ठेकेदारों को पार्षद, जहां कार्य पूरा होता है वहां के गली मोहल्ला के लोगों से सहमति लेनी चाहिए ताकि वार्ड में पता चल सके कि कार्य सही हुआ है या नहीं, लेकिन इस बारे में कोई नहीं पूछता। नगर निगम अधिकारियों की ओर से ठेकेदार को बिना पार्षद व स्थानीय लोगों की सहमति के भुगतान कर दिया जाता है।
सड़क बनाने के कुछ समय बाद उखड़ रही
शहर में ऐसी कई सड़क हैं, जो सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही उखड़ गईं। उन सड़कों की कई बार मरम्मत भी की गई, लेकिन उन सड़कों में फिर से गड्ढे हो जाते हैं। इंटरलॉकिंग सड़कों के हालत ज्यादा खराब है। इंटरलॉकिंग सड़क बीच-बीच में से कई जगह बैठ जाती हैं, इसके अलावा शहर के सेक्टर और कॉलोनियों में भी सड़कों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
शहर में सड़कों और पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड डाली जा रही प्लास्टिक की पाइपलाइन की सामग्री को लेकर शिकायतें आ रही हैं कि पाइपलाइन में हल्की पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इंजीनियरिंग ब्रांच को पत्र लिखा है और सड़कों की सामग्री व पाइपलाइन को लेकर सैंपल भरवाने के निर्देश दिए हैं ताकि इनको लैब में चेक करवाया जा सके।
- सैलजा संदीप सचदेवा, मेयर, नगर निगम।