{"_id":"6ab18477c7947be95d0cff1e","slug":"poonams-family-members-created-a-commotion-outside-the-mortuary-demanding-the-arrest-of-her-in-laws-ambala-news-c-36-1-amb1001-169983-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग पर पूनम के परिजनों ने शवगृह के सामने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग पर पूनम के परिजनों ने शवगृह के सामने किया हंगामा
विज्ञापन
शवगृह के बाहर एंबुलेंस का रास्ता रोककर खड़ी महिलाए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। विवाहिता पूनम की मौत के बाद सोमवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। रादौर के संगरानी गांव से आए परिजनों ने ससुराल पक्ष के अन्य परिजनों की गिरफ्तारी की मांग के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में शवगृह के सामने जमकर हंगामा किया। करीब 10 घंटे तक चले हंगामे और एसपी की ओर से दिए गए कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही परिजन शाम 6 बजे शव उठाने को राजी हुए।
जांच अधिकारी सुशील ने बताया कि परिजन पूनम का शव लेकर अपने पैतृक गांव संगरानी (लाडवा) के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने शाम करीब 8 बजे उनका अंतिम संस्कार किया। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पूनम के परिजनों ने पूरी बात बताई है। हम जांच कर रहे हैं, जो भी निष्कर्ष निकलेगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही पुलिस ने पूनम का शव परिजनों को सौंपने के लिए एंबुलेंस में रखवाया, वैसे ही पूनम के पक्ष की महिलाएं एंबुलेंस के आगे आकर खड़ी हो गईं और वाहन को रोक दिया।
परिजनों के कड़े रुख और हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा और शव को दोबारा अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। इसके बाद आक्रोशित महिलाएं शवगृह के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। परिजनों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
-- --
पोस्टमॉर्टम के समय दिया था झूठा आश्वासन
पूनम के पिता राजबीर और भाई अनुज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम के दौरान पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया था कि पति के अलावा नामजद अन्य सभी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम खत्म होने के बाद भी अन्य आरोपियों की धरपकड़ नहीं हुई। इससे उन्हें मजबूरन प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा।
-- -- --
हाइवे जाम करने की दी थी चेतावनी
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब परिजनों ने मांगें न माने जाने पर मुख्य हाइवे जाम करने की चेतावनी दे डाली। इसके तुरंत बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलती देख परिजन पहले राज्य के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंचे, लेकिन वो मौजूद नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने सीधे पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की गुहार लगाई।
-- --
दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 9 पर प्राथमिकी
महेश नगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बोह गांव में रविवार पूनम की मौत हो गई थी। पूनम के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और तीन ननदों समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा 80 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पिता राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी 11 मई 2020 को बोह गांव निवासी गुरदास से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 5 बजे परिजनों को सूचना मिली कि पूनम की तबीयत खराब है। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटी की मौत की जानकारी मिली। पूनम के पिता का आरोप है कि दहेज के लालच में पति गुरदास, सास और अन्य ससुराल वालों ने साजिश रचकर उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
-- -- -- -
मामले में नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। मृतका के पति गुरदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द ही धरपकड़ की जाएगी। - देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी महेशनगर, अंबाला।