फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Polytechnic students clash over altercation

Ambala News: कहासुनी पर भिड़े पॉलीटेक्निक के छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic students clash over altercation
घायल बबलू
अंबाला सिटी। अंबाला शहर स्थित पोलिटेक्निक में पढ़ने वाले छात्रों पर अन्य छात्रों ने ही हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लाई। घायल छात्र कुनाल ने बताया कि वह सोनीपत के शामली का रहने वाला और वह अंबाला में पढ़ता है।
विज्ञापन

सोमवार को वह अपने दोस्त सुमित के साथ कॉलेज में था। इसी दौरान उसे पता चला कि सुमित के भाई को कॉलेज के ही छात्र परेशान कर रहे हैं। जब वह बीच बचाव करने के लिए गया तो हमलावर छात्र वहां से चले गए। लेकिन थोड़े समय बाद ही सुमित की हमलावरों ने सुमित की बाइक की टंकी को पत्थरों से वार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब सुमित ने इस बारे में पूछा तो आरोपियों ने सुमित और कुनाल पर लाेहे की रॉड से हमला कर दिया। हमला करने वाले भी कॉलेज के ही छात्र है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आपस में भिड़े फल विक्रेता
अंबाला शहर की नई सब्जी और फल मंडी में सोमवार को सुबह करीब सात बजे दो फल विक्रेता भिड़ गए। घायल अपना उपचार करवाने के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। घायल रामबीर ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला शहर में वह घास मंडी में किराये के मकान में रहता है। सोमवार सुबह सात बजे वह मंडी में आढ़ती के पैसे देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान मंडी के बाहर ही सड़क पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं रामबीर का आरोप है कि हमलावर उससे डेढ़ लाख रुपए भी छीन कर ले गए। हमले में रामबीर के पैर व कंधों पर चोटें आई हैं।

दूसरे पक्ष से घायल 30 वर्षीय बबलू ने बताया कि वह भी घास मंडी में रहता है। सोमवार सुबह वह मंडी की तरफ गया था। इसी दौरान रामबीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर ईंट से हमला कर दिया और उससे 25 हजार रुपये भी छीन कर ले गया। किसी तरह से वह जान बचाकर अपने दोस्तों के पास पहुुंचा। जिन्होंने उसे शहर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। ईंट के कारण बबलू के सिर में गहरी चोटें आई हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल बबलू

घायल बबलू

घायल बबलू

घायल बबलू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed