{"_id":"668f02a301015898660171a4","slug":"polytechnic-admission-rank-will-be-released-today-ambala-news-c-36-1-amb1003-125985-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पॉलीटेक्निक में दाखिले की रैंक आज होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पॉलीटेक्निक में दाखिले की रैंक आज होगी जारी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के लिए 11 जुलाई शाम पांच बजे के बाद रैंक जारी होगी। इसके बाद विद्यार्थी काउंसिलिंग के लिए सीट विकल्प भर सकेंगे।
संस्थान में ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ जुलाई तक थी। संस्थान में 1175 आवेदन दस्तावेज सत्यापन के लिए प्राप्त हुए। प्राप्त हुए आवेदनों में से 1041 आवेदन सही पाए गए और इनकी सत्यापन कर दिया है। अब पूरे हरियाणा राज्य में जितने भी आवेदन सत्यापित हुए है, उनकी मेरिट हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी पंचकूला की वेबसाइट www. techadmissionshry.gov.in से 11 जुलाई शाम को 5 बजे के बाद डाउनलोड की जा सकेगी।
पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग में 12 से लें भाग
डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स की मेरिट सूची के लिए वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in पर विजिट करने के बाद स्क्रीन पर नीचे बाएं तरफ डाउनलोड पर क्लिक करें। इसके बाद अपना कोर्स चयनित करें व रोल नंबर भरें। रोल नंबर के लिए अपने छह अंकों का एप्लीकेशन नंबर से पहले डीई लगा लें। उदाहरण के लिए अगर किसी आवेदक का एप्लीकेशन नंबर 1799एक्सएक्स है तो उसका रोल नंबर डीई1799एक्सएक्स होगा।
विज्ञापन
वह सभी आवेदक, जिनकी मेरिट बनी है, वह सभी 12 जुलाई सुबह 10 बजे से 15 जुलाई रात 11:59 बजे तक पहली ऑनलाइन काउंसिलिंग में भाग ले सकते है। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in पर विजिट करने के बाद स्क्रीन पर दाहिनी तरफ स्टेप टू पर क्लिक करें व अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
पसंद के विकल्प भरें पहले
संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि सभी आवेदक जो ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेंगे। उनको पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए चाहिए कि वह अपनी प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरें। जो विकल्प सबसे ज्यादा पसंद है, उसको सबसे पहले नंबर पर भरें, इसके बाद यह सोचते हुए कि अगर आवेदक को पहला विकल्प नहीं मिलता तो उसका दूसरा विकल्प क्या होना चाहिए, उसको आवेदक द्वारा दूसरे नंबर पर भरना चाहिए और इसी तरह पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में दाखिला सुनिश्चित करने के लिए अभ्यर्थी को अपनी प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरने चाहिए | विकल्प भरना ब्रांच व पॉलिटेक्निक का चयन करना होता है। पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्प भरने का कार्य 12 जुलाई सुबह 10 बजे से 15 जुलाई रात 11:59 बजे तक रहेगा। विकल्प भरने के बाद, विकल्पों को लॉक जरूर करें।
पहली ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 16 जुलाई शाम 5 बजे सीट आबंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसको आवेदकों की ओर से वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in पर देखा जा सकता है। आवेदक को सीट का आबंटन होता है, उसको चाहिए कि वह वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in से अपना प्रोविजनल सीट आबंटन का लेटर प्रिंट कर लें व आबंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 17 जुलाई सुबह 10 बजे से 19 जुलाई शाम चार बजे तक उस संस्थान में जाए, जहां पर उसको सीट का आबंटन हुआ है। आवेदक अपने साथ दो फोटो, दाखिला फीस व वह सारे दस्तावेज, अपने साथ लेकर जाए जो उसके प्रोविजनल सीट आबंटन लेटर में लिखे हैं। जो आवेदक 17 जुलाई सुबह 10 बजे से 19 जुलाई शाम चार बजे तक आबंटित सीट के लिए उस संस्था में रिपोर्ट नहीं करता, जहां पर उसको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आबंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी।
वर्जन
ऑनलाइन आवेदन के बाद अब पहली काउंसलिंग शुरू होगी। 11 जुलाई शाम पांच बजे के बाद रैंक जारी होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी सीट विकल्प भरेंगे। इस बार विद्यार्थियों में दाखिले को लेकर ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्नीक अंबाला शहर।