फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pollution Control Board issues notice after deficiencies found in Municipal Council's dumping zone

Ambala News: नगर परिषद के डंपिंग जोन में कमियां मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board issues notice after deficiencies found in Municipal Council's dumping zone
अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर बनाया गया डंपिंग जोन। अकाइवा
माई सिटी रिपोर्टर,
विज्ञापन


अंबाला। नगर परिषद की आबादी क्षेत्र में बनी डंपिंग साइट पर अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नजर पड़ गई है। बोर्ड के स्थानीय अधिकारियों ने अमर उजाला के अभियान डंपिंग जोन हटाओ की खबरों के बाद संबंधित साइट पर निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ सुखराम मोहर डंपिंग साइड पर निरीक्षण करने आए और कमियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें नगर परिषद को नोटिस दिया जा रहा है। उन्हें विभाग ने सुझाव भी दिए हैं कि कमियों को निश्चित समय में ठीक कर लिया जाए, क्योंकि इससे आबादी प्रभावित हो रही है और क्षेत्र में प्रदूषण भी फैल रहा है। ऐसे में अब नगर परिषद काे डंपिंग साइट को लेकर सुधार करने होंगे।



साइट पर नहीं मिली चहारदीवारी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी के निरीक्षण में सामने आया कि डंपिंग साइट मुख्य तौर पर कचरा को एकत्रित करने के लिए बनाई गई है। यहां पर कचरा एकत्रित कर गाड़ियों से निस्तारण के लिए पटवी ले जाया जाता है। कचरा जिस दिन गिरे उसी दिन उठना चाहिए, मगर स्थानीय लोगों की मानें तो दो से तीन दिन बाद कई बार कचरा उठता है, इसके साथ ही साइट पर चहारदीवारी भी नहीं कराई गई है। यहां पशु भी विचरण करते दिखे, जो कचरे को अपने साथ आबादी क्षेत्र में ले जा रहे थे।
विज्ञापन




कचरे का रिकॉर्ड भी नहीं दिखा

यहां कचरे के रिकॉर्ड पर भी सवाल उठ रहे हैं। यहां कितना कचरा आया, कितना उठा इसका रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है, इसके साथ ही कचरा खुले आसमान के नीचे है। जिससे बारिश आने पर इसके हानिकारक तत्व जमीन में भी जा रहे हैं। पहले भी नगर निकायों के कचरे को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त फैसले ले चुका है, जिसमें अंबाला नगर निगम और बराड़ा नगर पालिका पर तो एक करोड़ रुपये से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी लगाई गई है, लेकिन अभी तक निकाय ने इस जुर्माने को जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर परिषद की डंपिंग साइट आबादी क्षेत्र में होने का अमर उजाला में समाचार संज्ञान में आया था। इस पर विभागीय अधिकारी को भेजकर निरीक्षण कराया गया। नोटिस दिया जा रहा है, जिससे नगर परिषद कमियों में सुधार कर ले। सुधार नहीं आया तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।--अजय सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर बनाया गया डंपिंग जोन। अकाइवा

अंबाला छावनी में 12 क्रॉस रोड पर बनाया गया डंपिंग जोन। अकाइवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed