{"_id":"681e58feb754934f0f02b244","slug":"politics-heats-up-tension-between-mayor-and-bjp-councillors-on-unauthorized-patch-work-issue-ambala-news-c-36-1-amb1003-142374-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति गरमाई : अनधिकृत पैच वर्क मुद्दे पर मेयर और भाजपा पार्षदों में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति गरमाई : अनधिकृत पैच वर्क मुद्दे पर मेयर और भाजपा पार्षदों में तनातनी
विज्ञापन
शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता के दौरान अनधिकृत पैच वर्क के बारे में जानकारी
अंबाला सिटी। शहर में पुरानी आबादी कॉलोनियों के छूटे खसरा नंबर के पैच वर्क के मुद्दे पर मेयर सैलजा सचदेवा और भाजपा पार्षद आमने-सामने आ गए। इस मुद्दे के लिए उनमें तनातनी सामने आई है। इससे शहर की छोटी सरकार की राजनीति गरमाई गई।
भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार को शहर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता की। इसमें सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा और अन्य कई भाजपा पार्षदों ने ही मेयर सैलजा सचदेवा पर अनधिकृत पैच वर्क के लिए फाइल को एक सप्ताह से दबाने के आरोप लगाए। वहीं, मेयर सैलजा सचदेवा ने इसको लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिन पार्षदों ने अनधिकृत पैच वर्क को लेकर फाइल दबाने की बात कही है, वह पार्षद इस विषय को लेकर एक बार भी उनसे व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिले और न ही किसी ने कोई बात की।
इस दौरान वार्ड नंबर तीन के पार्षद और मंडल अध्यक्ष मनीष आनंद मनी, सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, अर्चना छिब्बर, मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अमन सूद, पार्षद रूबी सौदा, पार्षद यतिन बंसल और पार्षद शोभा पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्षद मनीष आनंद ने कहा कि मेयर शैलजा संदीप सचदेवा को शुक्रवार को एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें अवगत कराया कि अंबाला शहर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी आबादी में पड़ने वाली कॉलोनियों में कई खसरा नंबर अब तक पैचवर्क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। यह स्थिति वहां निवास करने वाले नागरिकों के लिए अनेक प्रकार की असुविधाओं का कारण बन रही हैं। इस गंभीर विषय को उन्होंने वर्ष 2022 में नगर निगम की बैठक में सबसे पहले उठाया था। उक्त हाउस की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया था।
जीआईएस पोर्टल पर अनधिकृत खसरा नंबर में दर्शाया जा रहा
मनीष आनंद मनी ने कहा कि पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल की ओर से विधानसभा में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। इसके बाद कुछ पुरानी आबादी के खसरा नंबर को अधिकृत नंबर की सूची में डाल दिया था लेकिन इसके उपरांत भी अंबाला शहर नगर निगम की पुरानी आबादी में जो घर बने हुए हैं और उनके ऊपर नगर निगम की ओर से गृहकर नंबर भी जारी किए हैं और काफी घरों के नक्शे भी नगर निगम की ओर से स्वीकृत किए गए हैं, जबकि यह मुद्दा मंत्री के उठाने के बाद उन कॉलोनियों के आगे से अनधिकृत हटाकर अधिकृत कर दिया गया था और प्रॉपर्टी आईडी भी उक्त एरिया की अधिकृत हैं लेकिन जीआईएस पोर्टल पर अभी भी उन नंबर को अनधिकृत खसरा नंबर में दर्शाया जा रहा है जोकि अंबाला शहर की जनता के लिए गंभीर मुद्दा बन चुका है।
किसी भी काम में रुकावट न लाएं मेयर : मोनिका मल
पार्षद मोनिका मल ने कहा कि शहर में रुके हुए कार्यों को लेकर सभी पार्षद एकजुट हैं। अगर शहर का विकास करवाना है तो सभी पार्षदों की सुननी पड़ेगी। जिन पार्षदों के कार्य रुके हैं, उनको जल्द करवाया जाए। अनधिकृत पैच वर्क सहित कोई भी कार्य हो, उसे जल्द करवाया जाए। वह किसी भी कार्य में रुकावट न लाएं।
वर्जन
हमने एक सप्ताह से कॉलोनी और पैच वर्क की फाइल दी हुई है। मेयर सैलजा सचदेवा ने अभी तक फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए। यह जनता के हित का कार्य है। उन्हें हस्ताक्षर करने चाहिए।
मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।
कोई पार्षद मिला न किसी ने बात की : मेयर
नगर निगम मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा कि इस संबंध में उनके कार्यालय में आयुक्त कार्यालय से फाइल पांच मई को आई थी। सात मई को फाइल उनके समक्ष रखी गई। जिसका मूलरूप से जवाब बनाकर उन्होंने आयुक्त को भेज दिया है। इसके साथ ही पार्षद मनीष आनंद ने शुक्रवार को जो चिट्ठी उनको दी थी, उसका जवाब भी पार्षद मनीष आनंद को दो घंटे में ही दे दिया गया। जो पार्षद फाइल दबाने के आरोप लगा रहे हैं। उनसे से एक भी पार्षद इस विषय में उनसे व्यक्तिगत तौर पर आकर नहीं मिला और न ही किसी ने कोई बात की।