फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   political

केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया सहित भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को दिखाए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
political
political - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने एक नया एलान कर दिया है। निगम चुनाव को लेकर जहां-जहां भाजपा और जजपा की ज सभा होगी। वहां-वहां किसान काले झंडे दिखाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। इसी को लेकर रविवार दोपहर बाद करीब 4 बजे किसान हीरा नगर में आयोजित भाजपा की जन सभा के पास पहुंचे और सरकार के साथ केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा व अन्य को काले झंडे दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की। परंतु इस दौरान पुलिस ने किसानों को जनसभा से दूर तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर रोक लिया।
विज्ञापन

गुस्साए किसानों ने सरकार को कृषि कानून वापस लेने की मांग कर की। जनसभा के पास पहुंचे किसानों ने लगभग आधा घंटा तक सरकार का विरोध किया और कहा कि जहां-जहां भाजपा और जजपा की जनसभा होगी वहां वहां किसान काले झंडे दिखाते हुए सरकार का विरोध करेंगे। इसके साथ ही किसानों ने कहा कि अगर कोई भी भाजपा या जजपा का नुमाइंदा गांव में आने की कोशिश करेगा तो उसका पुरजोर विरोध करते हुए गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

हमारी ओर से हर जनसभा का विरोध किया जाएगा। अगर कोई भी भाजपा या जजपा का नेता गांव में प्रवेश करता है तो उसे गांव में प्रवेश नहीं देंगे। हमारा यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार तीनों काले कानून वापस नहीं ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलाब सिंह, उप प्रधान, भारतीय किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed