फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Policemen deployed in markets in view of festivals

Ambala News: त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में पुलिसकर्मी तैनात

Thu, 12 Oct 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 12 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Policemen deployed in markets in view of festivals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारों को लेकर अंबाला पुलिस पूरी तरह से सतर्क है, पुलिस द्वारा बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। इसी के साथ अपराधिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। वर्दी और सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों को बाजारों में तैनात किया गया है।यह जानकारी एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने दी।
उन्होंने बताया कि संवेदनशील और अति संवदेनशील इलाकों पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि नवरात्र, दशहरा, दीपावली, भैयादूज सहित विभिन्न त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में बाजारों में भीड़ रहेगी। इसलिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बाजारों में अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में रोजाना फोर्स के साथ पैदल गश्त करेंगे। वर्दी और सिविल ड्रेस दोनों में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को शहर में तैनात किया गया है। साथ ही भीड़ वाले इलाकों जैसे मॉल और बाजारों में गश्त तेज कर दी गई है। सभी थाना प्रबंधकों को रात्री गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षेत्र के सभी होटल रेस्टोरेंट ,लॉज ,धर्मशालाएं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा इनके आसपास स्थित ऐसे स्थान जहां पर असामाजिक तत्व छिप सकते है की गहनतापूर्वक जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा बसों व प्राइवेट वाहनों को निरंतर नाकाबंदी करते हुए चेकिंग की जा रही है। पुलिस के खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश देते हुए छोटी बड़ी सूचनाएं एकत्र करने को कहा गया है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed