{"_id":"6920cee8c0c537df7b07b2b7","slug":"police-will-tighten-the-noose-on-vehicles-parked-in-parking-lots-without-number-plates-and-for-a-long-time-ambala-news-c-36-1-sknl1017-153489-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पार्किंगों में बिना नंबर व लंबे समय से खड़े वाहनों पर पुलिस कसेगी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पार्किंगों में बिना नंबर व लंबे समय से खड़े वाहनों पर पुलिस कसेगी शिकंजा
Sat, 22 Nov 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की पार्किंग में धूल फांक रही बाइक: संवाद
अंबाला। दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने पार्किंगों में खड़े संदिग्ध वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल (एवीटी) की तरफ से जिलाभर में सार्वजनिक स्थानों पर चल रही पार्किंग को खंगाला जा रहा है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अस्पतालों की पार्किंग में देखा जा रहा है कि कौन से वाहन लंबे समय या फिर बिना किसी पर्ची व नंबर के खड़े हुए है। पार्किंग ठेकेदार से जानकारी जुटाई जा रही है। अगर कोई वाहन संदिग्ध पाया जाता है तो पुलिस उसे अपने कब्जे में लेकर जांच करेगी। इसके अलावा पार्किंग ठेकेदारों को भी दोपहिया व चौपहिया वाहन खड़ा करने से पहले चालक के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए चेताया जा रहा है ताकि कोई संदिग्ध वाहन दोबारा न खड़ा हो सके। अक्सर देखा जाता है कि चोरी या कोई संदिग्ध वारदात को अंजाम देने के बाद पार्किंग आदि सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़े कर चले जाते हैं।
कैंट के नागरिक अस्पताल में पुलिस को मिले पांच संदिग्ध वाहन
एवीटी सैल की टीम ने कैंट के नागरिक अस्पताल की पार्किंग को खंगाला तो उसमें पांच वाहन संदिग्ध पाए गए। इन वाहनों में एक्टिवा, बाइक शामिल थी। यह वाहन धूल फांक रहे थे। जब पार्किंग करिंदों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह वाहन लंबे समय से खड़े हुए है न ही इसकी कोई जानकारी है कि कौन खड़ा करके गया। जब सब इंस्पेक्टर महिपाल राणा ने जिम्मेदारी बारे पूछा तो पार्किंग ठेकेदार का कहना था कि उन्हें हाल ही में पार्किंग मिली है। इससे पहले दो बार ठेकेदार बदल चुके हैं। पुलिस इन वाहनों को थाने लेकर उनकी जांच करेगी। चैसी नंबर के जरिये वाहन मालिक तक पहुंचा जाएगा।
अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार पार्किंगों आदि सार्वजनिक स्थानों पर खड़े संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है। लंबे समय व बिना जानकारी व नंबर प्लेट के खड़े वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- महिपाल राणा, कार्यवाहक प्रभारी, एवीटी सैल अंबाला