फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police will keep records of those who bring Kanwar

कांवड़ लाने वालों का रिकॉर्ड रखेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police will keep records of those who bring Kanwar
अंबाला। शहरी क्षेत्र और ग्रामीणांचल से कांवड़ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं का पूरा रिकॉर्ड पुलिस तैयार करेगी। संबंधित थाना प्रबंधक इसके लिए प्रमाणपत्र जारी करेंगे। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व आवश्यक जानकारी एकत्रित करने के निर्देश देते हुए आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पुलिस अधिकारी प्रत्येक गांव, कॉलोनी, कस्बे के सरपंच, पार्षद, गणमान्य व्यक्ति के माध्यम से प्रचार करवा कर कांवड़ लेने जाने वाले श्रद्धालुओं को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि जो श्रद्धालु अकेले या ग्रुप में हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए जाएंगे वह अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और संख्या संबंधित सूचना थाने में दर्ज करवाएं। इसके बाद थाना प्रबंधक संबंधित व्यक्ति को प्रमाणपत्र बनाकर देंगे। उसमें श्रद्धालु का नाम, पता, मोबाइल नंबर और वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जाने की तिथि को अंकित करेंगे। बता दें कि इस वर्ष कांवड़ मेला 14 से 27 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed