फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police team that went to raid was attacked, uniform torn

छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police team that went to raid was attacked, uniform torn
अंबाला। बदमाशों द्वारा पुलिस से मारपीट करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार देर रात को भी महेश नगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ मारपीट की गई। दरअसल, नशे के मामले में आरोपी की निशानदेही होने के बाद रेड करने गई पुलिस की टीम पर हमला हो गया। आरोपी की बहन सहित परिजनों ने मारपीट के बाद वर्दी तक फाड़ डाली। साथ ही जिंदा वापस नहीं जाने देने की धमकी दी। देखते ही देखते इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। महेश नगर थाना में आरोपी की बहन समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 307 समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो अगस्त को महेश नगर थाना पुलिस ने न्यू अमन नगर निवासी सुनील कुमार को नशीले पदार्थ समेत काबू किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी सुनील कुमार की निशानदेही पर पुलिस टीम बुधवार रात 12 बजे दयाल बाग चौक नजदीक गंदा नाले के पास आरोपी राहुल उर्फ पव्वा के घर रेड करने गई थी। राहुल पहले भी कई मामलों में संलिप्त है।
विज्ञापन

हंगामे का फायदा उठाकर फरार हो गया मुख्य आरोपी
एसआई अमर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने जब आरोपी राहुल के घर का दरवाजा खटखटाया तो उसकी बहन तृप्ती, पांच से छह महिलाएं, दो-तीन पुरुष वहां आ गए और गालीगलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते हाथापाई पर उतर आए। आरोपियों ने उनकी वर्दी फाड़ दी। हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी राहुल मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका पुलिस पर हमला
ईंट से हमला करने के बाद धक्का मुक्की, फाड़ी थी वर्दी
शहर में 29 जुलाई को नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया था। शहर की डेहा कॉलोनी में महिलाओं व युवकों ने पुलिस को घेरकर हमला कर दिया। वर्दी फाड़ने के अलावा थप्पड़-मुक्के भी मारे। महिलाओं ने यहां तक कह दिया था कि पुलिस मुलाजिम को जान से मार दो, ताकि दोबारा यहां न आ सके।
शराब लेकर जा रहे युवक ने चढ़ा दी थी मुलाजिम पर गाड़ी
शहर में 18 जुलाई को पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ था। शराब भरकर ले जा रहे युवक को जैसे ही पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही थी कि पुलिस कर्मी ने समय रहते साइड में छलांग लगा दी। उसे टांगों व बाजू में चोटें आई थी।

26 फरवरी को तीन पुलिस मुलाजिमों पर हुआ था हमला
शहर के कमल विहार में पत्नी ने पति द्वारा नशा करने के बाद परेशान करने की बात बोलकर डायल 112 को मौके पर बुलाया था। इस दौरान नशेड़ी पति ने अपने साथियों को बुला लिया और तीन पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया था, बाकी को बाद में पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed