फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police personnel showing their strength in sports, winning medals

Ambala News: खेलों में दम दिखा रहे पुलिस मुलाजिम, झटके पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police personnel showing their strength in sports, winning medals
सब इंस्पेक्टर सरोज सैनी
अंबाला। पुलिस की नौकरी के साथ-साथ महिला मुलाजिम खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। अंबाला के अलग-अलग पुलिस थानों में तैनात पांच महिला पुलिस मुलाजिमों ने त्रिशूर केरल में आयोजित सीनियर मास्टर नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में पदकों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन

महेश नगर निवासी सब इंस्पेक्टर सरोज सैनी ने हाई जम्प में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा एएसआई रजनी शर्मा ने 100 मीटर हर्डल दौड़ में स्वर्ण व 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और हेड कांस्टेबल अनीता ने हैमर थ्रो में सिल्वर पदक हासिल किया व सब इंस्पेक्टर कविता सैनी का 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

नौकरी के साथ परिवार और खेल की जिम्मेदारी

महेश नगर निवासी सोनिया कॉलोनी निवासी सरोज सैनी ने बताया कि वह पिछले 10 साल से खेल रही है। पुलिस विभाग के अनुमति मिलने के बाद वह कई गेम्स का हिस्सा रह चुकी है। गत दिवस ही पंचकूला में हुए स्टेट गेम्स में हाई जम्प और ट्रिपल जम्प में दो मेडल हासिल किए थे और इस नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ था। परिवार की जिम्मेदारी के साथ नौकरी कर रही है। साथ के साथ अपने खेलने को शौक को भी पूरा करने के लिए मेहनत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed