फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police personnel forced the woman to take off her jewellery and fled with it on a bike

Ambala News: पुलिस कर्मचारी बोलकर उतरवाए महिला के गहने, बाइक पर लेकर हुए चंपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police personnel forced the woman to take off her jewellery and fled with it on a bike
अंबाला। महेशनगर से ई-रिक्शा पर बैठकर मंदिर जा रहीं नीरा जैन के साथ ठगी हो गई। बाइक सवार युवक ने पुलिस कर्मी बोलकर ठगी को अंजाम दिया। नीरा जैन की शिकायत पर महेशनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। नीरा जैन ने बताया कि वो प्रभु प्रेम पुरम महेश नगर से रविवार सुबह लगभग 7.15 बजे ई-रिक्शा में बैठकर आर्य नगर स्थित जैन मंदिर जा रहीं थीं, जब वो बीपीसी जैन स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने उनकी ई-रिक्शा को रुकवाया और कहा की वो सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी है।
विज्ञापन

इस इलाके में कल शाम को एक मर्डर हुआ है, इसलिए चेकिंग चल रही है। उसी समय एक दूसरा पैदल युवक मौके से जा रहा था, उसे भी बाइक सवार युवक ने रोक लिया और चेकिंग करने का नाटक करने लगा। उसने पैदल युवक के हाथ से सोने की अंगूठी उतरवाकर कागज में लपेट दी और फिर उसके बैग में डाल दी, इसके बाद उसने ई-रिक्शा चालक कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया और उनसे कहा कि माता जी जो जेवरात पहने हैं, यह सुरक्षित नहीं है, कोई वारदात हो सकती है, इसलिए आप अपने पहने हुए जेवरात उतार कर बैग में रखो। इसके बाद उस युवक ने सोने की दो चूड़िया, एक सोने की अंगूठी व गले की सोने की एक चेन उतरवाकर कागज में लपेट दी और मेरे बैग में डाल दिए। इसके बाद वो दोनों मौके से एक ही बाइक पर बैठकर चले गए। नीरा जैन ने बताया कि जब उन्हें शक हुआ और उन्होंने बैग खोलकर जेवरात चैक किए, तो पाया कि कागज में लिपटे असली जेवराज की जगह नकली जेवरात थे, उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने मिलकर झूठी चेकिंग का ड्रामा रचकर उसके साथ धोखाधड़ी करके सोने के जेवरात ले गए। उन्हाेंने बताया कि वह दोनों व्यक्तियों को सामने आने पर पहचान सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed