{"_id":"657625f6cdf97fd6110942e7","slug":"police-line-road-mango-jammed-public-upset-ambala-news-c-36-1-sknl1001-15051-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन रोड : जाम हुआ आम, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन रोड : जाम हुआ आम, जनता परेशान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल से पुलिस लाइन चौक तक बीते करीब एक महीने से जाम की परिस्थितियां बनना एक आम बात हो चुकी है। जाम लगने का जिसका मुख्य कारण यह है कि पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल से पुलिस लाइन चौक की ओर जाने वाली सड़क के कच्चे एरिया से जेसीबी मशीन लगाकर करीब एक से डेढ़ फीट तक मिट्टी निकाली गई है।
यह सब निगम प्रशासन की ओर से सड़क से साथ लॉकिंग टाइल्स लगवाने के लिया किया गया था, मगर एक महीना बीत जाने के बावजूद भी इस सड़क की सुध लेने के लिए कोई वापस नहीं पहुंचा। जबकि प्रतिदिन इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
सड़क की खोदाई कर छोड़ना ठीक नहीं
संजय लकड़ा ने बताया कि सड़क की इस प्रकार से खोदाई करवा कर लंबे समय तक छोड़ देना ठीक नहीं है। इसमें कहीं न कहीं नगर निगम प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने में सामने आ रही है। अगर ठेकेदार की लापरवाही है तो निगम प्रशासन को तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
वाहन खड़ा करने को नहीं मिल रही जगह
अभिभावक संदीप कुमार भारद्वाज जगाधरी गेट निवासी ने बताया कि बीते काफी दिनों से प्रतिदिन स्कूल बच्चे लेने के लिए पहुंचते हैं, मगर छुट्टी के समय जाम की परिस्थितियों का सामना करने पर मजबूर हैं। सड़क पर खोदाई होने के कारण स्कूल भवन क्षेत्र में वाहनों खड़े करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। इससे अभिभावकों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
एक दिन पहले की जानी चाहिए खोदाई
अभिभावक अमित कुमार अंबाला सिटी का कहना है कि स्कूल के सामने सड़क खोदाई मात्र एक दिन पहले ही की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिस कारण बच्चों के अभिभावकों व आमजन को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आज सड़क खोदाई किए करीब एक महीने से अधिक हो गया, जिस पर आज तक कोई कार्य शुरू भी नहीं किया गया है।
बनी रहती हैं जाम की परिस्थितियां
अभिभावक विनोद भोला प्रेमनगर निवासी ने बताया कि सड़क के साथ लॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए खोदाई की गई थी। सड़क के साथ लगते कच्चे क्षेत्र से करीब एक से डेढ़ फीट खुदाई कर मिट्टी निकल गई है। यहां कोई भी वाहन खड़ा करना बहुत मुश्किल है। जिससे सभी अभिभावक अपने वाहनों के साथ सड़क पर ही खड़े रहते हैं, वहीं जाम की परिस्थितियां भी बनी रहती हैं।
कोट्स
लॉकिंग टाइल्स लगाने के उद्देश्य से सड़क के साथ लगते एरिया में खुदाई की गई थी, मगर इस कार्य में ठेकेदार की लापरवाही देखने में सामने आ रही है, जल्द ही नगर निगम प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में इस पूरे मामले को लाया जाएगा, यदि फिर भी इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया, तो स्कूल क्षेत्र में की गई खुदाई की जगह में मिट्टी डलवाकर उसे समतल करवा दिया जाएगा, ताकि बच्चों के अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
यतिन बंसल, स्थानीय पार्षद नगर निगम अंबाला।