फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police launched a campaign to identify illegal residents and suspicious people

Ambala News: अवैध रूप से रहने वालों तथा संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police launched a campaign to identify illegal residents and suspicious people
अंबाला छावनी की झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में जांच करती पुलिस।प्रवक्ता - फोटो : mathura
अंबाला। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन के आदेश अनुसार व पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान संदिग्ध लोगों और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की जांच को लेकर चला। इस विशेष अभियान की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस, गुप्तचर विभाग, सुरक्षा एजेंसियों को सौंपी गई। अभियान के दौरान छावनी क्षेत्र के कबाड़ी बाजार के पास गुड गुडिया नाला, झुग्गी झोपड़ी, फुटबॉल चौक, मेट्रो मोटर के पीछे, 12 क्रॉस रोड कॉलोनी को चेक किया गया। इसी प्रकार थाना महेश नगर क्षेत्र के न्यू प्रीत नगर, न्यू जनकपुरी आदि इलाकों को भी चेक किया गया है। इस संबंध में अंबाला वासियों को भी सूचना दी गई कि अगर उनके पास कोई किरायेदार या नौकर रह रहा है और उसकी पुलिस जांच नहीं हुई है तो उसकी पुलिस जांच जरूर करवाएं । अगर इस अभियान के दौरान इस प्रकार का कोई संदिग्ध या अवैध रूप से रह रहा विदेशी नागरिक पाया जाता है तो मकान मालिक तथा संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed